राहुल राठोड़ रिपोर्टर



सरदारपुर – राजोद बस स्टैंड में आएं दिन ट्रैफिक जाम होता रहता है।कई बार प्रशासन का ग्रामीण जनता एवं मीडिया के माध्यम से शांति समिति की बैठक में कई बार अधिकारियों का ध्यान आकर्षित करवाया गया किन्तु बैठक के बाद सब अपने अपने काम में लग जाते हैं और ग्रामीण जनता आएं दिन ट्रैफिक से परेशान होती रहती है। विशेष कर बाजार व त्यौहारों के दिन ट्रेफिक अधिक होने पर डेढ़ घंटा ट्रैफिक जाम रहा जिसमें कई यात्रा एवं दुकानदार परेशान होते हैं और सड़क के दोनों किनारों पर मोटरसाइकिल एवं दुकानें लगा दी जाती कई बार बस से सवारी उतारने के लिए बस के चालक परिचालक को समस्या का सामना करना पड़ता है।एमपीआरडी विभाग द्वारा बाईपास बनाया किन्तु इस रोड को चालू नहीं करवा पाई है। बाईपास चालू होने से प्रतिदिन का ट्रैफिक जाम होने से जो परेशानी होती है। उससे ग्रामीणों को राहत मिल सकती है। प्रशासन इस समस्या को ध्यान में रखते हुए अतिशीघ्र बाईपास चालू करावें। एवं सड़कों पर फैला रहे अतिक्रमण को ग्राम पंचायत हटवा कर एक सुनियोजित स्थान देकर हाथ ठेला व्यापारी फल फुट, सब्जी, पानी पतासे, नाश्ता पाईट जैसे छोटे दुकानदारों को आएं दिन हो रही समस्या से निजात मिल सके और वह अपने परिवार का भरण-पोषण कर सकें क्योंकि मोटरसाइकिल वाहनों के मालिक मन चाहे स्थान पर खड़ी कर चलें जातें हैं बस स्टैंड पर जिससे काफी समस्या आ जाता है।

More Stories
*श्री राम मारुति महायज्ञ प्रारंभ धर्म ध्वजा लिए कलश यात्रा निकाली*
पुरुषोत्तम मास : शिव महापुराण कथा आज से प्रारंभ*
जयस स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया