1 दिसंबर 2023 को विश्व एड्स दिवस मनाया गया_
माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश महोदय श्री आनंद कुमार तिवारी साहब के निर्देशन में एवं माननीय मानवेंद्र पवार साहब सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बड़वानी के मार्गदर्शन में आज दिनांक 1 दिसंबर 2023 शुक्रवार को विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान शासकीय जिला अस्पताल बड़वानी में विश्व एड्स दिवस मनाया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के DLO साहब ने बताया कि दुनियाभर में हर साल एचआईवी एड्स के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए 1 दिसंबर को एड्स दिवस मनाया जाता है।
उन्होंने बताया कि इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य एचआईवी संक्रमण की वजह से होने वाली महामारी एड्स के बारे में हर उम्र के लोगों के बीच जागरूकता बढाना है। उन्होंने कहा कि इस बीमारी की वजह से शरीर सामान्य बीमारियों से लडने में अक्षम होता है। इस दौरान उन्होंने उपस्थित अस्पताल के कर्मचारीगण को कहा कि एचआईवी से ग्रसित बच्चों और पुरुष महिलाओं के प्रति आत्मीयता रखें और उनके साथ मधुर व्यवहार रखे। कार्यक्रम में उपस्थित जिला अस्पताल के डॉक्टर नर्सिंग स्टाफ लीगल डिफेंस काउंसलिंग सिस्टम के असिस्टेंट वा बड़वानी के पैरा लीगल वॉलिंटियर एवं समस्त समाजजन उपस्थित रहे





More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है