आष्टा /किरण रांका
अच्छी उन्नत खेती करने,अधिक उत्पादन लेने पर सर्वश्रेष्ठ किसान का पुरस्कार मिला ग्राम ढकनी के अनिल वर्मा एवं सीहोर के गजराज वर्मा को, नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में हुआ सम्मान


आष्टा । पूसा संस्था द्वारा नई दिल्ली में आयोजित 3 दिवसीय कृषि मेले में
पूरे देश से चयनित अच्छी खेती करने वाले एवं अधिक से अधिक उत्पादन नई-नई तकनीक का उपयोग कर प्राप्त करने वाले किसानों का चयन कर उन्हें दिल्ली आमंत्रित किया गया । पूसा सम्मेलन में चयनित सभी किसानों का स्वागत कर उन्हें अवार्ड प्रदान किया गया । कृषि विज्ञान केंद्र सीहोर एवं कृषि विभाग आष्टा,भारतीय कृषि सोयाबीन अनुसंधान केंद्र इंदौर के माध्यम से चयनित सीहोर जिले के आष्टा के ग्राम ढाकनी एवं सीहोर के ग्राम कुलास कला के दो किसान अनिल वर्मा एवं गजराज वर्मा का सीहोर जिले से चयन हुआ था । उक्त दोनों कृषक पूसा द्वारा आयोजित तीन दिवसीय मेले में दिल्ली पहुंचे । जहां पर इनका पूसा संस्था द्वारा स्वागत और सम्मान कर अच्छी खेती करने एवं अधिक से अधिक उत्पादन लेने के लिए इन दोनों कृषकों को महामहिम राज्यपाल महोदय के हाथों अवार्ड प्रदान किया गया । दोनों युवा कृषकों को अवार्ड मिलने पर सीहोर जिले के सभी किसान बंधुओ ने शुभकामना के साथ बधाई दी

More Stories
कर्नल देव आनंद गुर्जर ने ऑपरेशन सिंदूर के सफल संचालन को लेकर भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीडीएस जनरल अनिल चौहान के राजनीतिक एवं सैन्य नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया।
सतना की सहायक जेल अधीक्षिका ने 14 साल की सजा काट चुके कैदी से रचाई शादी
जनगणना 2027: पर्यवेक्षक एवं प्रगणकों का प्रशिक्षण , द्वितीय बैच का प्रशिक्षण आरम्भ