Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 10, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

थाना बहोड़ापुर पुलिस ने शादी के लिये मना करने पर चाची का गला काटने वाले आरोपी भतीजे को किया गिरफ्तार

ग्वालियर। 09.12.2023। पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री राजेश सिंह चंदेल,भापुसे के निर्देश पर ग्वालियर जिले में फरार चल रहे बदमाशों की धरपकड़ हेतु अभियान चलाया जा रहा है। इसी तारतम्य में दिनांक 08.12.2023 थाना बहोड़ापुर पुलिस को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि थाना बहोड़ापुर क्षेत्रांतर्गत दिनांक 07.12.2023 को महिला को जान से मारने के इरादे से चाकू से गला काट कर भागने वाले बदमाश को सुकन्या पार्क आनंद नगर बहोड़ापुर के पास देखा गया है। उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया, जिस पर से अति0 पुलिस अधीक्षक ग्वालियर शहर-मध्य श्री अखिलेश रैनवाल द्वारा थाना बहोड़ापुर पुलिस को उक्त सूचना की तस्दीक कर उक्त बदमाश को पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में सीएसपी ग्वालियर श्रीमती शुभा श्रीवास्तव के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बहोड़ापुर निरी0 जितेन्द्र सिंह तोमर ने थाना बल की टीम को मुखबिर के बताये स्थान सुकन्या पार्क आंनद नगर बहोड़ापुर के पास भेजा गया। पुलिस टीम को मुखबिर के बताये स्थान पर एक संदिग्ध व्यक्ति खड़ा दिखा जिसने पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास किया, परन्तु पुलिस टीम द्वारा उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पकड़े गये व्यक्ति से नाम पता पूछने पर उसने स्वयं को नवगृह मंदिर के पास आंनद नगर बहोड़ापुर का रहने वाला बताया। पकड़े गये व्यक्ति से थाना बहोड़ापुर में महिला का गला काटने के अपराध के संबंध में पूछताछ की गई तो उसके द्वारा पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया गया। पुलिस टीम द्वारा उक्त व्यक्ति से गहनता से पूछताछ की तो उसके द्वारा अपनी चाची को मारने की नीयत से चाकू से गला काटना स्वीकार किया। पुलिस द्वारा आरोपी की निशादेही पर घटना में प्रयुक्त आलाजरर वरामद किया गया। जिस पर से पुलिस टीम द्वारा उक्त बदमाश को थाना बहोड़ापुर के अप0क्र0-1124/23 धारा 307 के प्रकरण में गिरफ्तार किया गया।

ज्ञात हो कि दिनांक 07.12.2023 को फरियादी श्रीमती लक्ष्मी शाक्य निवासी रोशनी घर के पास खटीक मौहल्ला इंदरगंज ने रिपोर्ट की आज दोपहर को में करीब 01ः45 बजे अपने घर से में किलागेट सुनार के पास जा रही थी कि तभी शिंदे की छावनी पर मुक्षे मेरे जेठ का लड़का मिला और बोला कि मुक्षे तुम से कुछ बात करनी है। मेरे साथ चलो मैं उसके साथ उसकी मोटर सायकिल से आनंद नगर नवगृह मंदिर के पीछे पहुॅची जहॉ वह मुझसे शादी करने की कहने लगा। मैने उससे शादी करने से मना किया तो उसने मुझे जान से मारने की नीयत से पीछे से मेरा मुंह पकड़कर मेरा गला चाकू से काट कर भाग गया। उक्त रिपोर्ट पर से थाना बहोड़ापुर में उक्त आरोपी के खिलाफ अप0क्र0-1124/23 धारा 307 का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

सराहनीय भूमिकाः- उक्त बदमाश को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी बहोड़ापुर निरी0 जितेन्द्र तोमर, उनि0 पप्पू सिंह यादव, नितिन छिल्लर, विवेक प्रताप तोमर, सउनि0 दलवीर सिंह, प्र.आर0 चंद्रवीर सिंह, आर0 विजय गुर्जर, रूस्तम गुर्जर, गिर्राज शर्मा, सूरज सिरोनिया, कमलकांत पराशर की भूमिका रही है।