जिला ब्यूरो चीफ भुजबल जोगी सागर
पूर्व सांसद रामसिंह अहिरवार के निधन पर मंत्री भूपेंद्र सिंह ने शोक व्यक्त किया

स्लंग // *सागर।* नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने सागर से पूर्व सांसद रामसिंह अहिरवार जी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है। रामसिंह अहिरवार 1967 में भारतीय जनसंघ से सागर लोकसभा का चुनाव जीते थे मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि सादगीपूर्ण जीवन और असाधारण व्यक्तित्व के धनी पूर्व सांसद रामसिंह जी ने गरीब वर्ग, विशेष तौर पर बीड़ी मजदूरों के उत्थान के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने कहा कि रामसिंह अहिरवार हमारी प्रेरणा बनकर हमेशा स्मृति में रहेंगे। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे और परिवारजनों को ये दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करे

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है