मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री मोहन यादव होंगे
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद पर होगी अब मोहन यादव की ताजपोशी


जगदीश देवड़ा और राजेन्द्र शुक्ला उपमुख्यमंत्री होंगे नरेंद्र सिंह तोमर होंगे विधानसभा अध्यक्ष.. भाजपा विधायक दल की बैठक के बाद चौंकाने वाला फैसला
भाजपा विधायक दल की बैठक में चौंकाने वाले फैसले
भोपाल में भाजपा विधायक दल की बैठक के बाद मुख्यमंत्री पद के लिए चौंकाने वाला फैसला सामने आया है। उज्जैन दक्षिण से तीसरी बार विधायक चुने गए श्री मोहन यादव पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में भाजपा विधायक दल का नया नेता चुना गया है। जल्द ही वह मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के स्थान पर नवनिर्वाचित विधायक प्रहलाद पटेल नरेंद्र सिंह तोमर राकेश सिंह के अलावा ज्योतिराज सिंधिया और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बीडी शर्मा के नाम मुख्यमंत्री के लिए जा रहे थे लेकिन 11 दिसंबर की शाम 4:45 बजे भाजपा विधायक दल की बैठक में मोहन यादव का नाम घोषित क्या किया गया है। श्री यादव संघ के करीबी माने जाते हैं। पिछली शिवराज सरकार में श्री यादव उच्च शिक्षा मंत्री थे।
जगदीश देवड़ा और राजेन्द्र शुक्ला उपमुख्यमंत्री होंगे
मध्य प्रदेश में उपमुख्यमंत्री पद के लिए भी नाम का ऐलान हो गया है जगदीश देवड़ा और राजेश शुक्ला नए उप मुख्यमंत्री होंगे। उम्मीद की जा रही थी कि पूर्व केंद्रीय मंत्री पहलाद पटेल और कैलाश विजयवर्गीय को उपमुख्यमंत्री बनाया जा सकता है लेकिन उपमुख्यमंत्री पद के दोनों नए नाम ने भी सभी को चौंका कर रख दिया है।
नरेंद्र सिंह तोमर होंगे विधानसभा अध्यक्ष वरिष्ठ नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री हाल ही में जीवनी से विधायक चुने गए नरेंद्र सिंह तोमर मध्य प्रदेश के नए विधानसभा अध्यक्ष होंगे।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है