Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 18, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ नवनिर्मित ऑडिटोरियम सहित जिले के नगरीय निकायों और सभी ग्राम पंचायतों में की गई थी लाइव प्रसारण की व्यवस्था शपथ ग्रहण समारोह का सीधा प्रसारण को लेकर दिखा लोगों में उत्साह


न्यूज़ 24x 7 india,
रिपोर्ट:_ब्यूरो चीफ संतोष कुमार लहरें

जांजगीर-चांपा 13 दिसंबर 2023/प्रदेश के नवनियुक्त मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन ने शपथ दिलाई। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने नवनियुक्त मुख्यमंत्री श्री साय को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। शपथ ग्रहण समारोह का सीधा प्रसारण नवनिर्मित ऑडिटोरियम सहित ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत एवं नगरीय निकायों में किया गया। ऑडिटोरियम जांजगीर में कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी, पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल, अपर कलेक्टर श्री एसपी वैद्य, अपर कलेक्टर श्री गुड्डू लाल जगत, अपर कलेक्टर श्री लवीना पांडे सहित विभागीय अधिकारी कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। साथ ही जिले के पामगढ़, अकलतरा, नवागढ़, बम्हनीडीह एवं बलौदा सहित सभी ग्राम पंचायतों में समारोह का सीधा प्रसारण किया गया जिसमें आम नागरिक उत्साह से शामिल हुए।