



अनूपपुर 30 दिसम्बर 2023/ कलेक्टर श्री आशीष वशिष्ठ के निर्देश पर आज जिले के लगभग 100 आंगनबाड़ी केन्द्रों का विभिन्न विभागों के अधिकारियों को पाँच-पाँच आंगनबाड़ी केन्द्र आवंटित करते हुए आकस्मिक निरीक्षण कराया गया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने आंगनबाड़ी पहुंचकर आंगनबाड़ी में 3 से 6 वर्ष के दर्ज कुल बच्चों की जानकारी, निरीक्षण के समय उपस्थित बच्चे, नाश्ता तथा भोजन प्रदाय, आंगनबाड़ी केन्द्रों की स्वच्छता तथा महिला बाल विकास केन्द्रों के पर्यवेक्षकों द्वारा निरीक्षण की जानकारी ली गई। निरीक्षणकर्ता अधिकारियों द्वारा आवंटित आंगनबाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण कर निरीक्षण प्रपत्र में जानकारी प्रस्तुत की गई है।

More Stories
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
दीपोत्सव में भक्ति रस से सराबोर हुआ अमरकंटक
जिपं सीईओ ने पुष्पराजगढ़ के ग्राम बसनिहा, जीलंग एवं गिरारी खुर्द के विकास कार्यों का लिया जायजा