

चेकिंग के दौरान 05 बसों से वसूले गए 5500 रुपये शमन शुल्क
अनूपपुर 30 दिसम्बर 2023/ मध्यप्रदेश के परिवहन आयुक्त एवं कलेक्टर अनूपपुर द्वारा यात्री वाहनों के विरुद्ध चेकिंग अभियान चलाए जाने के आदेश जारी किए गए हैं। जिसके पालन में 30 दिसम्बर को जिला परिवहन अधिकारी अनूपपुर द्वारा वाहनों के चेकिंग की कार्यवाही की गई। जांच के दौरान वाहनों के परमिट, फिटनेस, बीमा, प्रदूषण, अग्निशमन यंत्र, ड्राईविंग लाइसेंस, मेडिकल किट, नंबर प्लेट आदि की जांच की गई। इस कार्यवाही के दौरान 25 यात्री वाहनों की चेकिंग की गई, जिनमें से 05 बसों से शमन शुल्क 5500 रुपये वसूल किया गया। यात्री वाहनों के विरुद्ध चेकिंग कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

More Stories
दीपोत्सव में भक्ति रस से सराबोर हुआ अमरकंटक
जिपं सीईओ ने पुष्पराजगढ़ के ग्राम बसनिहा, जीलंग एवं गिरारी खुर्द के विकास कार्यों का लिया जायजा
देव उठनी एकादशी को अमरकंटक में दीपोत्सव पर्व व मां नर्मदा महाआरती का होगा आयोजन