


रिपोर्टर – प्रदीप अवस्थी
अमानगंज तहसील के अंतर्गत मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर सात नदियों का संगम पांडवन प्रयाग मेले में शामिल हुए गुनौर विधानसभा के विधायक डॉ राजेश वर्मा भगवान पांच पांडवों को चढ़ाई चुनरी और किया पूजन मां गंगा की आरती
आज दिन सोमवार को मकर संक्रांति के अवसर पर गुनौर विधानसभा के विधायक डॉ राजेश वर्मा ग्राम पंचायत सिंघोरा पांडवन प्रयाग मेले में शामिल हुए सात नदियों का संगम नदी के बीच में विराजमान भगवान पांच पांडवों की पूजा अर्चना की और चुनरी चढ़ाई यह कार्यक्रम समस्त जनता जनार्दन के द्वारा एवं मेला समिति के द्वारा किया गया यहा पर मेला 7 दिन लगता है पन्ना जिले का सबसे अच्छा प्रसिद्ध स्थान पांडवन प्रयाग के नाम से जाना जाता हैं मेला का शुभ आरंभ गुनौर विधानसभा के विधायक डॉ राजेश वर्मा के द्वारा किया गया विधायक के द्वारा एक संस्कृत कार्यक्रम के लिए एक चबूतरे का निर्माण करवाया गया है और इस चबूतरे पर 7 दिन आसपास के गांव की जो बुंदेलखंड की परंपरा है इस परंपरा के हिसाब से यहां संस्कृत कार्यक्रम हर दिन होंगे 7 दिन बाद विधायक ने मंच से घोषणा की है समापन के दिन 22 तारीख को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा और सभी जनता जनार्दन को प्रसाद भी वितरण किया जाएगा क्योंकि 22 तारीख को अयोध्या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा और मंदिर में विराजमान होंगे इस कार्यक्रम के निमित्र विधायक जी 22 तारीख को पाडवन प्रयाग मेले में शामिल होंगे ओर मंदिर में विराजमान भगवान श्री जुगल किशोर जी के मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे 22 तारीख को अयोध्या में हो रही भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा का लाईफ प्रसारण प्रोजेक्टर के माध्यम से किया जाएगा

More Stories
केशवाही रेंजर अंकुर तिवारी की लापरवाही ने ली किसान की जान? हाथियों के नाम पर ‘बजट’ ठिकाने या ग्रामीणों की सुरक्षा?
विद्याधर नगर कार्यशाला में भारी जनसैलाब, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विकास कार्यों का किया शुभारंभ।
2020 में स्वास्थ्य सुरक्षा से 2026 में आर्थिक सुरक्षा: नागरिक कर्तव्य का नया सुरक्षा कवच