

संवाददाता/पंकज दुबे/उमरेठ/परासिया/मोरडोंगरी
लोकेशन:चांदामेटा /परासिया
आज दिनांक 15.01.2024 को यातायात सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत कस्बा चांदामेटा में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं कन्या शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मे थाना प्रभारी निरीक्षक अरुण मर्सकोले उप निरीक्षक मर्सकोले उप निरीक्षक अंजना मरावी सहायक उप निरीक्षक एल पी गुप्ता एवं अन्य स्टाफ के साथ शिक्षक शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों का पालन करने के संबंध में अवगत कराया गया एवं कस्बा में चांदामेटा मे रैली के माध्यम से लोगों को यातायात नियमों का पालन करने अवगत कराया गया एवं छात्र-छात्राओं का यातायात सड़क सुरक्षा सप्ताह के संबंध में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया एवं प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहन इनाम वितरण किया गया।

More Stories
कर्नल देव आनंद गुर्जर ने ऑपरेशन सिंदूर के सफल संचालन को लेकर भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीडीएस जनरल अनिल चौहान के राजनीतिक एवं सैन्य नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया।
सतना की सहायक जेल अधीक्षिका ने 14 साल की सजा काट चुके कैदी से रचाई शादी
जनगणना 2027: पर्यवेक्षक एवं प्रगणकों का प्रशिक्षण , द्वितीय बैच का प्रशिक्षण आरम्भ