




अयोध्या में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के साथ-साथ पूरे देश में भी श्री राम लला के भजन कीर्तन भागवा ध्वज लहरा रहा है इसी के साथ रतलाम जिले के ग्राम कोट कराड़िया में भी श्री राम मंदिर पर रामायण पाठ करी।
तथा दिन में 12 बजे महाआरती का आयोजन हुआ और महाप्रसादी वितरित की गई।
जिसमे बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी श्रद्धालु उपस्थित हुए।
इस अवसर पर पूरा गांव विद्युत सज्जा के साथ सजाया गया ।
पूरा गांव भगवामय कर दिया ।
गांव के लोगो द्वारा सभी ने अपने अपने घर पर रंगोली बनाई तथा दिए जलाए एवं पटाखे फोड़े गए।
पूरा गांव अयोध्या नगरी जैसे सजाया गया और बड़ी धूम धाम से दीपावली जैसा त्योहार मनाया
शाम को भंडारे का आयोजन रखा गया उसके पश्चात भव्य भजन संध्या।
भजन संध्या में भजन गायक कुशाल सिंह राठौर द्वारा मीठे मीठे भजनों की प्रस्तुति दी गई।
तथा फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी श्री सांवलिया स्टूडियो ताल द्वारा की गई।
जिसमे गांव कोट कराड़िया के समस्त धर्मप्रेमी श्रद्धालु उपस्थित हुए।
ताल से दिलीप प्रजापत की रिपोर्ट

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है