Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 2, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

ध्य प्रदेश शासन वन विभाग वन परिक्षेत्र मगरधा सामान्य वनमंडल हरदा सामान्य द्वारा वनग्राम बड़झिरी में अशासकीय स्कूल हेतु अनुभूति कैंप का आयोजन किया गया जिसमें रेड फ्लावर हायर सेकेंडरी स्कूल नकवाड़ा के लगभग 150 विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने हिस्सा लिया, विद्यार्थियों ने वन विभाग के अधिकारियों एवं अनुभूति प्रेरकों के सानिध्य में वन भ्रमण करते हुए पक्षी दर्शन, नेचर ट्रेल पर प्रकृति की व्याख्या जैसे कार्यक्रम के माध्यम से अनेक प्रकार के पेड़ पौधों, जड़ी बूटियों, पक्षियों एवं वन्य प्राणियों के बारे में जानकारी प्राप्त की। वन परिक्षेत्र मगरधा से यात्रा के दौरान भोमका बाबा के पास काली माचक नदी के किनारे सर्वप्रथम पक्षी दर्शन किया, आगे होरियाटोली की पहाड़ी पर पैदल चलकर नेचर ट्रेल में प्रकृति व्याख्या के बारे में जानकारी प्राप्त की । प्रकृति व्याख्या उपरांत मुख्य कार्यक्रम वनग्राम बड़झिरी में आयोजित हुआ जिसमें चित्रकला प्रतियोगिता, निबंध लेखन, जड़ी बूटी पहचाना, पेपर से बाघ बनाना, कपड़े से बहु उपयोगी बैग बनाना आदि गतिविधियों में भाग लेकर विद्यार्थियों ने पुरस्कार प्राप्त किये। विद्यार्थियों द्वारा मैं भी बाघ थीम पर गीत गाया गया और वन एवं वन्यप्राणियों के संरक्षण की शपथ ली। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रामविलास कास्डे सरपंच ग्राम पंचायत बड़झिरी, श्रीराम उईके अध्यक्ष वन सुरक्षा समिति बड़झिरी एवं ओमप्रकाश बिडारे उप वनमंडल अधिकारी दक्षिण हरदा सामान्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अनुभूति प्रेरक के रूप में हरिओम सोलंकी, रामविलास रघुवंशी, पुरुषोत्तम पट्टा एवं राजेंद्र बांके उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मुकेश रघुवंशी वन परिक्षेत्र अधिकारी मगरधा सामान्य द्वारा किया गया। वन परिक्षेत्र मगरधा सामान्य से लक्ष्मीनारायण गोंड, जोहन सिंह परते, तालिब मेमन, केवल राम ठाकुर, देवेंद्र राजपूत एवं समस्त वन अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।