Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 21, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

प्रितेश घोड़ावत


22 जनवरी पूरे देशभर में रहा दीपावली जैसा माहौल

नगर में हुआ विशाल भंडार का आयोजन सर्व हिन्दू समाज बना इसका साक्षी

कल्याणपुरा
रामलला की भव्य प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का पूरे देश को था इंतज़ार वह 22 जनवरी को पुरा हुआ रामलला अपने सिंहासन पर विराजमान हुए। इसको लेकर पूरे विश्वभर के साथ साथ देश प्रदेश व जिले के प्रत्येक नगरो में दीपावली जैसा उत्साह देखने को मिला।

प्रत्येक गली में राम नाम की गूंज रही ध्वनि

नगर, ग्राम और आसपास के क्षेत्र में राम नाम की धुन का माहौल सुबह और शाम को प्रभात फेरी मे दिखने को मिला साथ ही 22 जनवरी सुबह से ही नगर के मंदिरों में पूजा पाठ का दौर
कल्याणपुरा नगर भी हुआ राम भक्ति में लीन
पुरे नगर को राम भक्तों द्वारा आकर्षक तरह से सजाया गया। नगर के प्रत्येक मंदिरों पर रंग, बिरंगी लाइट लगाई गई तो नगर के प्रत्येक गली को भगवा रंग व प्रभु श्री राम के झंडों से सजाया गया।

घर घर बनाई गई रंगोलिया
रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का उत्साह बड़े ही जोशीले अंदाज में देखने को मिल रहा है। नगर में प्रत्येक घर पर माता बहनों द्वारा अपने आंगन में रंगोलिया बनाई गई कोई प्रभु श्री राम की रंगोली बना रहा है तो कोई अयोध्या नगरी कि रंगोली बना रहा है

निकली गई भव्यकलश यात्रा

10 बजे पुराने बस स्टैंड स्थित शंकर मंदिर से प्रारम्भ कर पुरे नगर मे कलश यात्रा निकली गई जिसमे सभी छोटी छोटी बालिका, महिलाओ ने कलश यात्रा मे शामिल हुई। कलश यात्रा नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए पुनः पुराने बस स्टैंड स्तिथ राममंदिर पर कलश यात्रा का समापन हुआ

मंदिर पर चढ़ाया शिखर और ध्वजा
नगर में सदर बाजार स्थित श्री चारभुजा नाथ मंदिर पर शिखर, चढ़ाने से पहले शिखर को धूम धाम से ढोल नगाड़ों के साथ नगर भृमण करवाया गया तथा मंदिर प्रांगण मे आकर शिखर को मंदिर के गुमबज पर लगया गया उसके बाद चारभुजा नाथ कि आरती कि गई।

राम मंदिर मे हुई महाआरती
नगर के बीचो बिच स्थित राममंदिर मे महाआरती हुई आरती मे करीब 1000 से ज़्यदा रामभक्त मे महिला बालिका युवा उपस्थित थे सभी रामभक्त महाआरती का हिस्सा बने।।

हुई अतिशबाजी

चौराहे चौराहे पर राम भक्तो द्वारा भव्य रूप से अतिशबाजी कि गई आसमान मानो रंगबी रंगों से चमक उठा।

नगर में हुआ विशाल भंडारे का आयोजन
आरती के पश्चायत नगर मे सर्व हिन्दू समाज ने भोजन प्रसादी ग्रहण कि भोजन प्रसादी सुबह 12.30 बजे शुरू हुई और शाम 5.30 बजे तक भोजन प्रसादी चली

पूरा नगर राममय हुआ सुबह से चहल पहल शुरू हो गई थी जुलुस मे आकर्षण का केंद्र सीता माता, बजरंग बली, जामवंत जी,खुली जीबसी मे बैठे हुए थे आगे आगे बेंड चल रहा था बेंड के बाद नगर कि जनता फिर डीजे,खुली जीबसी कलश यात्रा एक अनोखा दृश्य देखने को मिला सबसे बड़ी बात गाँव कि एकता का प्रतिक सभी को मोहित कर गया।।।।।