Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 1, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

लोकेशन – अमानगंज
रिपोर्टर – प्रदीप अवस्थी
दिनांक – 26/01/2024
अमानगंज नगर के फील्ड ग्राउंड में नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती सारिका शारदा खटीक ने ध्वजारोहण किया उनके साथ में अमानगंज तहसीलदार आशुतोष तिवारी, सीएमओ सुन्दर लाल सोनी, भाजपा मंडल अध्यक्ष पार्षद डॉ प्रशांत चतुर्वेदी, नगर परिषद उपाध्यक्ष सौरभ द्विवेदी, श्री मुकेश चौबे एवं नगर परिषद अमानगंज के सभी पार्षद सभी शासकीय कर्मचारी जनता जनार्दन सभी विद्यालयों के छात्र-छात्राएं उपस्थित रही नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती सारिका खटीक ने जनता जनार्दन को संबोधित किया और नगर अमानगंज में हुए विकास कार्यों के बारे में विस्तार से बताया उन्होंने अपने उद्बोधन में जनता से अपील की आप हम सबको मिलकर अमानगंज नगर को पूरे मध्य प्रदेश में स्वच्छता में नंबर वन बनाना है और उन्होंने जनता जनार्दन से अपील की की नगर अमानगंज में सभी जनता जनार्दन अपना टैक्स सही समय पर नगर परिषद का जमा करें जिससे नगर के विकास कार्यों में आपका भी सहयोग हो सके अध्यक्ष श्रीमती सारिका खटीक ने अमानगंज में मीठे पानी को लेकर भी अपने विचार रखें उन्होंने कहा नगर अमानगंज का कोई भी वार्ड या मोहल्ला नहीं छूटेगा जहां पर अपनी लाइन की सप्लाई ना हो क्योंकि हमारी मध्य प्रदेश की सरकार ने जनता जनार्दन के लिए संकल्प लिया है हर घर नल हर घर जल के तहत हम नगर अमानगंज में हर घर पानी पहुंचाने का कार्य करेंगे उन्होंने नगर अमानगंज की जनता जनार्दन का धन्यवाद ज्ञापित किया कि आपके आशीर्वाद से मैं आपकी सेवा के लिए निर्वाचित हुई हू आप सभी का आशीर्वाद ऐसा ही मेरे ऊपर बना रहे ऐसा उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा आज के कार्यक्रम का सफल संचालन शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य श्री सुरेंद्र द्विवेदी ने किया