Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

June 2025
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
June 17, 2025

सच दिखाने की हिम्मत

*खनिज के अवैध उत्खनन व भण्डारण की जांच की*

हरदा 29 जनवरी 2024/ कलेक्टर श्री ऋषि गर्ग के निर्देशन मे जिले मे खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन एवम अवैध भंडारण की रोकथाम हेतु लगातार कार्यवाही जारी है। इसी क्रम में रविवार रात्रि को पुलिस, राजस्व एवम खनिज विभाग द्वारा ग्राम छिपानेर मे अवैध उत्खनन, भंडारण एवम परिवहन की जांच की गई। इस दौरान एसडीएम टिमरनी आशीष खरे व जिला खनिज अधिकारी श
आर.पी. कमलेश भी मौजूद थे। ग्राम छिपानेर के रेत खदान मे लगभग 10 ट्राली रेत का अवैध भंडारण पाया गया जिसे जे सी बी के माध्यम से नर्मदा नदी मे प्रवाहित किया गया। साथ ही चिचोट कुटी रोड पर अवैध रूप से भंडारण किए गए लगभग 100 ट्राली रेत मे मिट्टी मिलाकर नष्ट किया गया। जिला खनिज अधिकारी आर.पी. कमलेश ने बताया कि खनिज के अवैध अवैध उत्खनन, भंडारण एवं परिवहन के रोकथाम की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

हरदा से श्रीराम कुशवाह की रिपोर्ट