Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 21, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

सुसनेर। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण अंतर्गत आगर मालवा जिले की चारों जनपदों के चयनित स्वेच्छाग्राहियो को दिल्ली में कर्तव्यपथ पर संपन्न पिचहत्तरवें गणतंत्र दिवस में विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया। साथ ही इन दलो को 25 जनवरी को गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर भारत मंडपम में जल शक्ति मंत्रालय के मंत्री शेखावत के साथ सीधे संवाद करने का अवसर प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में बडौद जनपद से सुनीता सूर्यवंशी, नलखेड़ा जनपद के कुशलपुरा से कृतिका शर्मा एवं लक्ष्मी चंद्रावत आगर जनपद पंचायत के ग्राम तनोड़ीया से धापू बेन भिलाला एवं जनपद पंचायत सुसनेर से नगर के दीपक पांडे की सुयत्री प्रांशी पांडे ने कार्यक्रम में सहभागिता की। कार्यक्रम हेतु इवेंट्स नोडल अधिकारी के रूप में जिला पंचायत आगर मालवा से डॉ मनोज कुमार शर्मा कार्यक्रम में उपस्थित रहे। सहभागिता कर लौटने पर नगरवासियों ने किया प्रिंशी पांडे का स्वागत स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण अंतर्गत जनपद पंचायत सुसनेर की ओर से नगर की बेटी प्रिंशी पांडे के चयनित स्वेच्छाग्राही के रूप में नईदिल्ली में कर्तव्यपथ पर संपन्न पिचहत्तरवें गणतंत्र दिवस में विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था। उनके विशेष अतिथि के रुप में शामिल होकर नगर आगमन पर उनके शासकीय उत्कृष्ट स्कूल के प्राध्यापक पुनीत शुक्ला, जनअभियान परिषद के ब्लाक समन्यवक सत्यनारायण सोनी, पूर्व सरपंच राधेश्याम सूर्यवंशी सहित उनके स्कूल की सहपाठी मित्रों एवं सहेलियों सहित परिवारजनों एवं नगरवासियों ने उनका इस उपलब्धि पर हारफुल माला पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया।
चित्र 1 – सुसनेर की प्रिंशी पांडे एवं जिले की अन्य स्वेच्छाग्राही नईदिल्ली में गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में हुई उपस्थित।
चित्र 2 : सुसनेर की प्रिंशी पांडे के नगर लौटने पर नगरवासी हारफुल माला से स्वागत करते हुए।