Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 18, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

मंडल अमानगंज में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं की एक दिवसीय बैठक गांव गांव चलो अभियान और प्रवासी कार्यकर्ताओं की बैठक सिद्धि विनायक वाटिका अमानगंज में संपन्न हुई गुनौर विधायक डॉ राजेश वर्मा हुए शामिल

लोकेशन – अमानगंज
रिपोर्टर – प्रदीप

आज दिनांक 02/02/2024 को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष खजुराहो लोकसभा क्षेत्र के सांसद विष्णु दत्त शर्मा के निर्देशन पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्री राम बिहारी चौरसिया के मार्गदर्शन में भाजपा मंडल अध्यक्ष अमानगंज डॉक्टर प्रशांत चतुर्वेदी ने एक दिवसीय भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक अमानगंज सिद्धि विनायक वाटिका में संपन्न हुई सर्वप्रथम भारत माता पंडित दीनदयाल उपाध्याय डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन कार्यक्रम का आरंभ हुआ सर्वप्रथम मुख्य अतिथियों का स्वागत हुआ स्वागत की बेल के बाद अमानगंज मंडल अध्यक्ष भाजपा डॉक्टर प्रशांत चतुर्वेदी ने स्वागत भाषण दिया उसके बाद गुनौर विधानसभा के नवनिर्वाचित विधायक डॉ राजेश वर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और कहा कि आप लोगों ने विधानसभा चुनाव में जिस प्रकार से मुझे विधानसभा चुनाव मे जीत दिलाई है उसके लिए मैं आप सभी का आभार व्यक्त करता हूं और आने वाले लोकसभा चुनाव में गुनौर विधानसभा को ऐतिहासिक जीत हासिल करवाना है उन्होंने अयोध्या में बने भगवान् श्री राम के मंदिर के निर्माण के बारे मे भी सभी कार्यकर्ताओं को बताया उन्होंने कहा एक समय था कि जब विपक्षी लोग कहते थे कि भाजपा वाले कहते हैं हम कसम राम की कहते हैं अयोध्या में मंदिर बनाएंगे लेकिन डेट नहीं बताएंगे अब हमारे देश के प्रधानमंत्री जी ने राम मंदिर का निर्माण भी कराया और 22 जनवरी को भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा भी कार्रवाई उसके बाद बैठक के प्रभारी भाजपा जिला महामंत्री श्री दीपेंद्र सिंह परमार ने भी सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और बूथ पर बने संयोजक प्रवासी कार्यकर्ताओं को आने वाले कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से बताया उनके बाद अमानगंज मंडल के संगठन प्रभारी किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष जागेश्वर शुक्ला ने भी भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया आज के कार्यक्रम का आभार नगर परिषद अध्यक्ष अमानगंज श्रीमती सरिका खटीक ने किया आज के कार्यक्रम में भाजपा जिला सह कोषाध्यक्ष श्री दशरथ गुप्ता, भाजपा अनुसूचित मोर्चा जिला अध्यक्ष बाबूलाल सोनकर,गांव गांव चलो अभियान के संयोजक गजेन्द्र सिंह राजपूत,सह संयोजक भूपेन्द्र सिंह परमार, पूर्व जिला महामंत्री राजेंद्र राजू खरे, मस्तराम राजपूत, संजय तिवारी, प्यारे लाल तिवारी, जगदीश गुप्ता, रणमतसिंह परमार , दीपक यादव,उदय सिंह राजपूत,एवं समस्त भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे