लोकेशन=जिला अनूपपुर एम0पी
रिपोर्ट=निर्मला सिंह ब्यूरो प्रमुख जिला अनूपपुर एम0पी

अनूपपुर 7 फरवरी 2024/ मध्यप्रदेश के हरदा जिले में पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट की घटना को देखते हुए राज्य शासन द्वारा दिए गए निर्देश के परिपालन में जिला प्रशासन द्वारा जिले में विस्फोटक सामग्री स्थलों के सत्यापन के तारतम्य में कलेक्टर श्री आशीष वशिष्ठ एवं पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र सिंह पवार के निर्देष के अनुरूप जिलेभर में जिला प्रशासन के अधिकारियों तथा पुलिस अधिकारियों की संयुक्त टीम द्वारा विभिन्न स्थानों पर पटाखा एवं विस्फोटक सामग्री के भण्डारण की जांच की गई। जांच के दौरान अधिकारियों ने पटाखा लाईसेंसी एक्सप्लोसिव मैगजीन, गैस एजेन्सी, पेट्रोल पम्प, गैस गोडाउन, ऑक्सीजन सप्लाई स्टोर के सत्यापन की कार्यवाही की गई। निरीक्षण के दौरान राज्य शासन द्वारा दिए गए निर्देश के अनुरूप अधिकारियों ने स्थलों का जायजा लिया। उल्लेखनीय है कि जिले में आतिशबाजी पटाखा के 9 स्थाई अनुज्ञप्तिधारी हैं। इसी तरह 21 विस्फोटक लाईसेंस धारक हैं।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है