लोकेशन=अनूपपुर एम0पी
रिपोर्ट=निर्मला सिंह ब्यूरो प्रमुख जिला अनूपपुर

अनूपपुर 06 फरवरी 2024/ कृषकों को कृषि यांत्रिकी सुविधा उपलब्ध कराने के लिए कृषि अभियांत्रिकी विभाग द्वारा कस्टम हायरिंग सेन्टर संचालित किए जा रहे हैं। कस्टम हायरिंग सेन्टर की गतिविधियों का अवलोकन करने कलेक्टर श्री आशीष वशिष्ठ एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री तन्मय वशिष्ठ शर्मा द्वारा जैतहरी विकासखण्ड के ग्राम बरबसपुर स्थित कृषि अभियांत्रिकी विभाग से अनुदान प्राप्त आरती कस्टम हायरिंग सेन्टर का अवलोकन किया गया। सेन्टर के संचालक श्री बृजेश कोल द्वारा अवगत कराया गया कि उनके द्वारा सेन्टर की स्थापना 15.25 लाख रुपये की लागत से की गई है। जिसमें एक ट्रेक्टर 50 हार्स पॉवर, एक ट्राली, गहरी जुताई हेतु एक प्लाऊ, कल्टीवेटर एक नग, रोटावेटर एक नग, सीड ड्रिल 01 नग तथा थ्रेसर एक नग क्रय किया गया है। उन्होंने बताया कि इसका उपयोग स्थानीय कृषकों को कृषि उत्पादकता की वृद्धि के लिए किराए पर उपलब्ध कराकर किया जा रहा है।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है