एमजेएस शास. महाविद्यालय भिण्ड में होगा वार्षिक उत्सव।
आज दिनांक 14 फरवरी वसंत पंचमी के पावन पर्व पर महाविद्यालय में आयोजित होने वाले वार्षिकोत्सव के पोस्टर विमोचन किया गया। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ विमल मालवीय ने बताया युवाओं के सतत विकास के लिए महाविद्यालय प्रशासन ने महाविद्यालय में वार्षिक उत्सव आयोजन करने का निर्णय लिया है। यह उत्सव दो दिन 26 एवं 27 फरवरी को संपन्न होगा। जिसमें 26 फरवरी को खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा एवं 27 फरवरी को सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जावेगा जिसमें महाविद्यालियन छात्र छात्राएं प्रतिभागिता कर सकेंगे जिस क्रम प्रतियोगिताओं
में प्रतिभागिता करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा। इस वार्षिक उत्सव का थीम “अभ्युदय” दिया गया है जिसका अर्थ है “उन्नति”।
गिरजेश पचौरी पत्रकार मेहगांव मोबाइल नंबर 9926264754

More Stories
नवग्रह शनिदेव मंदिर पर न्याय के देवता शनिदेव का जन्मोत्सव मनाया*
केशवाही रेंजर अंकुर तिवारी की लापरवाही ने ली किसान की जान? हाथियों के नाम पर ‘बजट’ ठिकाने या ग्रामीणों की सुरक्षा?
विद्याधर नगर कार्यशाला में भारी जनसैलाब, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विकास कार्यों का किया शुभारंभ।