Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 1, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

ऊमरी पुलिस द्वारा अबैध शराब की विक्री करते हुए एक आरोपी को किया गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से 40,000 रुपये की 08 पेटी देशी शराब जप्त

आगामी लोकसभा चुनाब 2024 को दृष्टिगत रखते हुए उक्त चुनाब को निर्भिग्न व निष्पक्ष रुप से संपन्न कराने हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय भिण्ड डॉ. असित यादव, अति. पुलिस अधीक्षक महोदय संजीव पाठक के निर्देशन में अबैध शराब एवं अबैध मादक पदार्थ के बिरुध्द प्रभावी कार्यवाही करने हेतु मुखबिर तंत्र विकसित करने के लिये निर्देशित किया था।

इसी क्रम में उपपुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री संजय कोच्छा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी ऊमरी निरी. रविन्द्र शर्मा को दिनांक 13/02/2024 को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि थाना ऊमरी क्षेत्र के सींगपुरा गाँव के हार में एक व्यक्ति अपने खेत पर बने मकान के बगल से अबैध शराब ईटों के ढेर के पास छिपाकर विक्रय करने के लिये रखे है मुखबिर सूचना पर से सींगपुरा के हार में खेत पर बने मकान के पास पहुंचे जहाँ पुलिस को देख कर ईटों के पास से एक व्यक्ति भागने की कोशिश करने लगा जिसे हमराह फोर्स की मदद से घेरकर पकडा एवं जिसके कब्जे से 08 पैटी देशी शराब प्रत्येक पेटी में 50-50 क्वार्टर कुल 400 क्वार्टर रखे मिले आरोपी से शराब रखने व वेचने का लायसेंस चाहा गया तो उसके द्वारा मौके पर कोई लाइसेसे नहीं होना बताया आरोपी का यह कृत्य धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत दण्डनीय पाया जाने से मौके से आरोपी के कब्जे से अवैध शराब कुल 72 लीटर कीमती 40,000 रुपये को विधिवत जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया। थाना ऊमरी पर आरोपी के बिरुध्द अपक्र.32/24 धारा 34(2) आब. एक्ट का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया गिरफ्तार शुदा आरोपी के बिरुध्द पूर्व से अबैध शराब रखने तथा विक्रय करने के 03 अपराध पंजीवध्द है।

जप्त मसरूका का विवरणः-

08 पेटी देशी मदिरा मसाला शराब कीमती 40000 रुपये

अंतिम भूमिकाः-

उक्त उल्लेखनीय कार्य में मंच प्रभारी उमरी दर्शक संग्रहालय, यूनी. मलखान सिंह, प्रआर आशीष तिबारी, प्रआर राजवीर सिंह, प्रआर. मयंक जैन, पीआर. सतेन्द्र यादव, आर. वंदेवहार, उपाध्याय आर. रिंकू सिंह, आर. प्रतापक राज और विमल सिंह की अहम भूमिका रही।

गिरजेश पचौरी पत्रकार मेहगांव मोबाइल नंबर 9926264754