Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 28, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

जिले के अलग-अलग जगहों से 174 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ बिक्री करने वाले 06 आरोपियों को किया गिरफ्तार थाना शिवरीनारायण, बम्हनीडीह, बलौदा पुलिस की कार्यवाही,,,,,,,!


न्यूज़ 24×7 इंडिया,
रिपोर्ट:_ब्यूरो चीफ संतोष कुमार लहरें जिला जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़ पुलिस
दिनांक 15.02.2024
जिले में अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लाने के लिए जिला पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है आरोपियों के विरूद्ध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर आरोपीगण(01) नेतराम चन्द्रभाष उम्र 65 साल निवासी कपिस्दा थाना बम्हनीडीह(02) नोमिस कुमार श्रीवास उम्र 25 साल निवासी बम्हनीडीह थाना बम्हनीडीह (03) रामनाथ उम्र 22 साल निवासी रहौद वार्ड नं. 01 थाना शिवरीनारायण (04) तीजराम पटेल उम्र 47 साल निवासी खोहा थाना बलौदा (05) गंगा प्रसाद रोहिदास उम्र 51 साल निवासी पुरेना चौकी पंतोरा थाना बलौदा
(06) विजय यादव 28 वर्ष निवासी ग्राम हेंदसपुर चौकी पंतोरा थाना बलौदा जिला पुलिस जांजगीर द्वारा अवैध शराब पर अंकुश लाने के लिए लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 15.02.2024 को अवैध शराब बिक्री करने वालो के विरूद्ध कार्यवाही किया गया जिसमें थाना बम्हनीडीह क्षेत्र में आरोपी नेतराम चन्द्रभाष के कब्जे से 08 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब, आरोपी नोमिस कुमार श्रीवास के कब्जे से 09 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब थाना शिवरीनारायण क्षेत्र मेंआरोपी रामनाथ के कब्जे से 80 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब *थाना बलौदा क्षेत्र में आरोपी तीजराम पटेल के कब्जे से 09 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब, आरोपी गंगा प्रसाद रोहिदास के कब्जे से 08 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब *चौकी पंतोरा क्षेत्र में आरोपी विजय यादव के कब्जे से 60 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब, जुमला शराब किमती 17,400/रू को बरामद किया जाकर आरोपियों के विरूद्ध अलग-अलग अपराध धारा 34 (2) भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध किया जाकर आरोपियों को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है उपरोक्त कार्यवाही में निरी. मणिकांत पाण्डेय थाना प्रभारी बम्हनीडीह, उपनिरी. उपनिरी. सागर पाठक थाना प्रभारी शिवरीनारायण, उपनिरी मनोहर सिन्हा थाना प्रभारी बलौदा,उप. निरी. बी.एस. डहरिया चौकी प्रभारी पंतोरा का सराहनीय योगदान रहा।