Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 30, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

बरमंडल – भारतीय जनता पार्टी राजोद लाबरिया मंडल का एक दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग रविवार को पाटीदार धर्मशाला बरमंडल में सम्पन्न हुआ।

बरमंडल – भारतीय जनता पार्टी राजोद लाबरिया मंडल का एक दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग रविवार को पाटीदार धर्मशाला बरमंडल में सम्पन्न हुआ। प्रशिक्षण वर्ग में भाजपा जिला महामंत्री मनोज सोमानी , पूर्व विधायक वेलसिंह भूरिया , मंडल अध्यक्ष दीपक फेमस , पूर्व मंडल अध्यक्ष अमृतलाल पायल , रामेश्वर चौधरी मंचासीन थे। सर्वप्रथम युवा कार्यकर्ता जीतू पटवारी द्वारा गीत से अतिथियों का स्वागत किया गया तत्पश्चात अतिथियों ने भारत माता , श्यामाप्रसाद मुखर्जी , दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की विधिवत शुरूआत की। कोरोना काल मे मृत लोगो को दो मिनिट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। प्रशिक्षण वर्ग में स्वागत भाषण राजोद लाबरिया मंडल अध्यक्ष दीपक फेमस ने दिया। भाजपा के सेवा ही संगठन कार्यक्रम की जानकारी मंडल महामंत्री अमित सोनी ने कार्यकर्ताओं को दी। वर्ग में उपस्थित कार्यकर्ताओ से जिला महामंत्री मनोज सोमानी ने कहा कि भाजपा के लिए कार्यकर्ता देवतुल्य है । प्रशिक्षण के लिए कोई उम्र नही होती है । भाजपा कार्यकर्ता सेवाभाव से कार्य करते है । भाजपा के कार्यकर्ताओं की प्रवृत्ति है कि यदि वह कोई गलती करता है तो तुरंत स्वीकार कर लेता है। कोई भी काम छोटा या बड़ा नही होता है । भाजपा कार्यकर्ता तन मन धन से कार्य करता है। कार्यक्रम में मंडल के ग्रामो की भाजपा पालक संयोजकों की घोषणा की गई। भाजपा मंडल उपाध्यक्ष विशाल जैन ने पार्टी की पंचनिष्ठा का वाचन किया। कार्यक्रम के पश्चात पाटीदार धर्मशाला प्रांगण में अतिथियों द्वारा वृक्षारोपण किया गया। प्रशिक्षण वर्ग में राजोद , लाबरिया , बरमंडल , बरखेड़ा , खूंटपला , अकोलिया , चंदोडिया , संदला सहित मंडल के कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद थे। मंडल प्रशिक्षण वर्ग के कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ भाजपा नेता मोहनलाल गेहलोद ने किया व आभार मंडल उपाध्यक्ष देवीलाल श्रीकार ने माना।

राहुल राठौड रिपोर्टर