Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 2, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

लोकेशन बिछुआ

रिपोर्टर जितेन्द्र कुमार सोनी
विधानसभा व्यूरो चीफ चौरई।

शासन की योजनाओं की जमीनी स्थिति का जायजा लेने कलेक्टर श्री सिंह ने किया बिछुआ विकासखंड का भ्रमण

स्वास्थ्य केंद्रों, राजस्व न्यायालयों, आदिवासी बालिका छात्रावास का औचक निरीक्षण करने के साथ ही ग्रामीणों से चर्चा कर फीडबैक लिए

शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही करने वालों पर कार्यवाही निश्चित है- कलेक्टर श्री सिंह

स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार की बहुत गुंजाईश है- कलेक्टर श्री सिंह
=========================

नवागत कलेक्टर श्री शीलेंद्र सिंह ने केंद्र और राज्य शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी स्थिति का जायजा लेने के लिए आज जिले के बिछुआ विकासखंड का भ्रमण कर ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली एवं राजस्व न्यायालयों, स्वास्थ्य केंद्रों, विभिन्न शासकीय कार्यालयों और संस्थाओं का औचक निरीक्षण किया। साथ ही स्वास्थ्य केंद्रों और राजस्व न्यायालयों में पहुंचे आम जन से चर्चा कर फीडबैक भी प्राप्त किए। इस दौरान तहसीलदार बिछुआ सुश्री रूपेश्वरी कुंजाम, नायब तहसीलदार बिछुआ सुश्री सरिता अहके, सीईओ जनपद पंचायत बिछुआ श्री सुरेश कुमार इंदौरकर और स्वास्थ्य, शिक्षा, विद्युत, कृषि, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, महिला एवं बाल विकास सहित विभिन्न विभागों के खंड स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
ब्लॉक स्तरीय बैठक में की समीक्षा- कलेक्टर श्री सिंह ने तहसील कार्यालय में आयोजित ब्लॉक लेवल मीटिंग में सख्त निर्देश देते हुए कहा कि स्वास्थ्य और शिक्षा मेरी प्राथमिकता हैं। केंद्र और राज्य शासन की सभी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र को मिलना चाहिए, इसमें किसी तरह की लापरवाही स्वीकार नहीं की जायेगी। आज प्रारंभिक बैठक है, जिन बिंदुओं की समीक्षा की गई है, उनमें जहां कहीं कमियां हैं, सुधार लें। इसके बाद औचक निरीक्षण के दौरान कोई कमी या लापरवाही मिली तो कार्यवाही निश्चित है। स्कूलों के अध्ययन-अध्यापन प्रक्रिया को बच्चों के लिए मनोरंजक बनाने का प्रयास करें, जिससे बच्चे और अभिभावक उत्साहपूर्वक बच्चों को बच्चों को शासकीय स्कूलों में दाखिल कराने के लिए प्रेरित हों। शासकीय स्कूलों के हायर सेकंडरी के बच्चों के लिए नीट और जे.ई.ई.परीक्षा के पहले अतिरिक्त निःशुल्क कक्षाएं संचालित करने का प्रयास करें जिससे शासकीय स्कूलों के बच्चे भी इन परीक्षाओं को उत्तीर्ण कर सकें। बी.आर.सी. स्कूलों की रेगुलर मॉनिटरिंग सुनिश्चित कराएं। शिक्षक बच्चों का आदर्श होते हैं, तो यह शिक्षकों की भी जिम्मेदारी है कि वे अपने दायित्वों का भली-भांति निर्वहन करते हुए अपना आदर्श रूप प्रस्तुत करें। पी.एच.ई. विभाग एक सप्ताह के अंदर प्रत्येक गांव का भ्रमण कर एक सत्यापित रिपोर्ट प्रस्तुत करें कि हर गांव में पेयजल की क्या स्थिति है। उन्होंने बैठक में सीडीपीओ के उपस्थित नहीं रहने और मुख्यालय पर नहीं रहने की जानकारी मिलने पर उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिये ।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिछुआ और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खमारपानी का किया औचक निरीक्षण – कलेक्टर श्री सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिछुआ और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खमारपानी का औचक निरीक्षण किया और प्रदाय की जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने विभिन्न पंजियों, दवा वितरण कक्ष, ओ.पी.डी., जनरल वार्ड, पी.एन.सी. कक्ष, लेबोरेटरी, स्टोर रूम आदि का निरीक्षण किया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिछुआ ने पोषण पुनर्वास केंद्र, पोषण आहार के भोजन कक्ष आदि का भी निरीक्षण किया और रसोइया एवं भर्ती बच्चों की माताओं से चर्चा कर फीडबैक भी लिए। एन.आर.सी. में 9 बच्चे भर्ती पाए जाने पर बीपीएम पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि गर्भावस्था के दौरान गर्भवती महिलाओं की उचित देखभाल न होने और उचित पोषण न मिलने का ही परिणाम है कि इतनी संख्या में कुपोषित बच्चे भर्ती हैं। महिला एवं बाल विकास और स्वास्थ्य विभाग का अमला शुरुआत से ही माताओं और बच्चे के स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार की बहुत गुंजाईश है ।
नेताजी सुभाष चंद्र बोस आदिवासी बालिका छात्रावास का औचक निरीक्षण -कलेक्टर श्री सिंह ने भ्रमण के दौरान नेताजी सुभाष चंद्र बोस आदिवासी बालिका छात्रावास खमारपानी का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने भोजन कक्ष में पहुंचकर भोजन की गुणवत्ता देखी एवं बालिकाओं के अध्ययन कक्ष में पहुंचकर बालिकाओं से चर्चा की, पुस्तकों के पाठ पढ़वाएं और गणित के प्रश्न हल करवाए। बालिकाओं से यह भी जाना कि वे बड़े होकर क्या बनना चाहती हैं। बालिकाओं ने बताया कि बड़े होकर वे डॉक्टर, वकील, कलेक्टर, टीचर, नर्स बनना चाहती हैं। बालिकाओं की शिक्षा का स्तर संतोषजनक पाए जाने पर कलेक्टर श्री सिंह ने छात्रवास के स्टाफ और शिक्षिकाओं की सराहना की और बालिकाओं को मन लगाकर पढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।
राजस्व न्यायालयों और कार्यालयों का निरीक्षण- कलेक्टर श्री सिंह ने बिछुआ में तहसील कार्यालय, तहसीलदार न्यायालय और राजस्व निरीक्षक न्यायालय और खमारपानी में नायब तहसीलदार न्यायालय के नवनिर्मित भवन का निरीक्षण किया । रीडर से राजस्व के रैंडम प्रकरण निकलवाकर उनके निराकरण की समीक्षा की, लंबित पाए गए आवेदनों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए, तत्परता से प्रक्रियाओं का पालन करते हुए निराकरण के निर्देश दिए। साथ ही तहसीलदार और नायब तहसीलदार को और एक्टिव होकर कार्य करने एवं रीडर के कार्यों पर मॉनिटरिंग रखने के निर्देश दिए। पटवारियों को कृषकों के ई- केवायसी कार्य को गति के साथ पूर्ण कराने हेतु निर्देशित किया।