Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 16, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

लोकेशन=जिला अनूपपुर एम0पी
रिपोर्ट=निर्मला सिंह ब्यूरो प्रमुख जिला अनूपपुर
जिले के 60 उन्नतशील कृषक राज्य के बाहर भ्रमण सह प्रशिक्षण के लिए हुए रवाना
अनूपपुर 22 फरवरी 2024/ उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग अनूपपुर द्वारा राज्य पोषित योजनांतर्गत राज्य के बाहर 5 दिवसीय कृषक भ्रमण सह प्रशिक्षण के लिए कृषक भ्रमण दल की बस को संयुक्त कलेक्टर श्री दिलीप कुमार पाण्डेय तथा सहायक संचालक उद्यान श्री सुभाष श्रीवास्तव ने बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर अनूपपुर से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उद्यानिकी विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
कृषक भ्रमण दल की बस में जिले के उद्यानिकी फसल अपनाने वाले 60 उन्नतशील कृषकों को भेजा गया है। भ्रमण के दौरान कृषकों को आलू, नासपाती, लीची की खेती, आम, अमरूद एवं मटर की खेती बीजोत्पादन तकनीकी प्रशिक्षण व नर्सरी में सब्जी, पुष्प की खेती हेतु पॉली हाउस, नेट हाउस में व्यावसायिक खेती का अवलोकन कराया जाएगा तथा उन्नतशील कृषकों के खेतों का भ्रमण कराया जाएगा। साथ ही कृषकों को संरक्षित खेती, सूक्ष्म सिंचाई योजना ड्रिप/स्प्रिंकलर, उद्यानिकी में कृषि यंत्रों के उपयोग का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। सहायक संचालक उद्यान श्री सुभाष श्रीवास्तव ने बताया है कि छत्तीसगढ़ राज्य के मेनपाट तथा कृषि विज्ञान केन्द्र अम्बिकापुर व कृषि महाविद्यालय तथा उद्यानिकी विभाग की नर्सरी में भ्रमण कर कृषक उद्यानिकी फसलों की जानकारी प्राप्त करेंगे।