
विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत आयोजित हुआ शिविर
ग्वालियर 23 फरवरी 2024/ विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत आयोजित शिविर में ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेकर हम स्वयं जरूरतमंद, गरीब, शोषित एवं पीड़ित लोगों के बीच पहुंच रहे हैं। विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य हर गरीब व जरूरतमंद को योजनाओं का लाभ मिले इसके लिए आयोजित इन शिविरों के माध्यम से हम जन जन तक पहुंचकर उन्हें योजनाओं का लाभ प्रदान कर रहे हैं। शिविर में उज्जवला योजना, आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री आवास, पीएम स्व निधि सहित विभिन्न योजनाओं का लाभ एक ही छत के नीचे मिल रहा है। शिविर में श्री प्रयाग तोमर, पार्षद श्रीमती रेखा राय, श्री नत्थू सिंह सहित बडी संख्या में हितग्राही उपस्थित रहे।
शिविर के नोडल अधिकारी ने बताया कि नगर निगम ग्वालियर के क्षेत्रीय कार्यालय क्रमांक 01 के अंतर्गत वार्ड नंबर 4 में काली माता मंदिर के पास एवं क्षेत्रीय कार्यालय क्रमांक 07 के अंतर्गत वार्ड नंबर 02 में घोसीपुरा रेलवे स्टेशन के पास शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें काली माता मंदिर के पास आयोजित शिविर में 4846 हितग्राहियों एवं घोसीपुरा रेलवे स्टेशन के पास शिविर में 4303 हितग्राहियों को लाभ मिला। शिविर में ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने उज्ज्वला योजना एवं आयुष्मान कार्ड योजना के हितग्राहियों को हितलाभ वितरण किया।
विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत शिविर के माध्यम से विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया गया। जिसमें पीएम स्व निधि, पीएम आवास योजना, स्वच्छ भारत अभियान, अमृत योजना, पीएम मुद्रा लोन, पीएम विश्वकर्मा योजना, स्टार्टअप इंडिया, स्टैंड अप इंडिया, पीएम उज्जवला योजना, आयुष्मान भारत योजना, पीएम जन औषधि जन योजना, उजाला योजना, सौभाग्य योजना एवं खेलो इंडिया के तहत हितग्राहियों को हितलाभ प्रदान किया जाएगा। इसके साथ ही शिविर स्थल पर स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया जाएगा। आप अपने क्षेत्र के शिविर में शामिल होकर विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
24 को विभिन्न स्थानों पर आयोजित होंगे शिविर
भारत विकसित संकल्प यात्रा के द्वारा आज इन स्थानों पर कैंप आयोजित किए जाएगें। जिसमें दिनांक 24 फरवरी 2024 को क्षेत्रीय कार्यालय क्रमांक 05 के अंतर्गत वार्ड नंबर 17 में आरामिल रोड पर एवं क्षेत्रीय कार्यालय क्रमांक 20 के अंतर्गत वार्ड नंबर 48 में मामा के बाजार में बर के पेड़ के पास शिविर का आयोजन किया जाएगा।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है