Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 18, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

,,,,,!
न्यूज़ 24×7 इंडिया,

रिपोर्ट ब्यूरो चीफ संतोष कुमार लहरें जिला जांजगीर चांपा
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की 12वीं कक्षा की परीक्षाएं आज से शुरु हो गई है. इसमें नकल पर रोक लगाने के लिए उड़नदस्ता दलों का गठन किया गया है. कलेक्टर ने इस संबंध में निर्देश दिए हैं. विकासखंड स्तर पर शिक्षा अधिकारी और सहायक शिक्षा अधिकारी निरीक्षण करेंगे. सभी परीक्षा केंद्रों में गलत साधनों के उपयोग पर अंकुश लगाने के लिए टीम का गठन किया गया है. असामाजिक तत्वों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई भी की जाएगी. गौरतलब है कि 2 मार्च से 10वीं की परीक्षाएं भी शुरु होंगी । परीक्षा की पूर्व संध्या को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 12वीं और 2 मार्च से 10 वीं बोर्ड की शुरू हो रही परीक्षाओं में शामिल हो रहे विद्यार्थियों को अपनी शुभकामनाएं दी. उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि आप सभी ने अच्छी तैयारी किए होंगे और आपका परीक्षा फल भी अच्छा रहेगा. मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि आप सभी भय और तनाव मुक्त होकर परीक्षा में शामिल हो और अपना स्वाभाविक प्रदर्शन करें. मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के ‘परीक्षा पे चर्चा‘ के दौरान बच्चों को दिए सुझावों का जिक्र करते हुए कहा कि इससे विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ा है, विद्यार्थी उनके टिप्स को जरूर अपनाए,सुबह 9.15 से दोपहर 12.15 बजे तक होगी परीक्षा,क्या करें, क्या न करें?कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षाएं सुबह 9.15 बजे से शुरू होकर दोपहर 12.15 बजे तक चलेंगी. बोर्ड ने छात्रों को सुबह 9 बजे तक अपनी निर्धारित सीटों पर बैठने के लिए कहा है क्योंकि उत्तर पुस्तिकाएं सुबह 9.05 बजे तक वितरित की जाएंगी और प्रश्न पत्र सुबह 9:10 बजे तक वितरित किए जाएंगे.12वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स एडमिट कार्ड जरूर लेकर जाएं,
बिना हाॅल टिकट के केंद्र पर पहुंचे छात्रों को परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं है. वहीं प्रवेश पत्र के साथ आधिकारिक पहचान पत्र भी लेकर जाना होगा. एग्जाम सेंटर पर किसी भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को लेकर जाना प्रतिबंधित किया गया है. अगर इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस किसी भी परीक्षार्थी के पास मिलती है, तो उसे तुरंत एग्जाम सेंटर से बाहर कर दिया जाएगा और उसे आगे की परीक्षा से भी प्रतिबंधित कर दिया जाएगा।