न्यूज़ 24×7 इंडिया,
रिपोर्ट:_ ब्यूरो चीफ संतोष कुमार लहरें जिला जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़
थाना अकलतरा क्षेत्र के ग्राम सांकर से 90 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ बिक्री करने वाले 02 आरोपियों को किया गिस्तार थाना अकलतरा पुलिस की कार्यवाही,,,,,।
श्री विवेक शुक्ला (भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चाम्पा के दिशा निर्देश पर जिले में अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लाने के लिए जिला पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है।
आरोपी (01) रामप्रसाद रात्रे उम्र 55 साल निवासी सांकर थाना अकलतरा (02) लीला सहिस उम्र 42 साल निवासी सांकर थाना अकलतरा आरोपियों के विरूद्ध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर श्री विवेक शुक्ला (भा.पु.से) पुलिस अधीक्षक जांजगीर के निर्देशन में जिला पुलिस जांजगीर द्वारा अवैध शराब पर अंकुश लाने के लिए लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 29.02.24 को अवैध शराब बिक्री करने वालो के विरूद्व रेड कार्यवाही किया गया जिसमें थाना अकलतरा क्षेत्र में (01) आरोपी रामप्रसाद रात्रे निवासी सांकर के कब्जे से 45 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब (02) आरोपी लीला सहिस निवासी सांकर के कब्जे से 45 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब जुमला किमती 13050/रू को बरामद किया जाकर आरोपियों के विरुद्ध थाना अकलतरा में अलग-अलग अपराध धारा 34 (2) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया जाकर विधिवत् गिफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है उपरोक्त कार्यवाही में निरी. तुलसिंह पट्टावी थाना प्रभारी अकलतरा, सउनि अरूण सिंह, प्रआर मनीष पाण्डेय, संतोष यादव एवं महिला आर. अंजना लकड़ा का सराहनीय योगदान रहा।



More Stories
नवग्रह शनिदेव मंदिर पर न्याय के देवता शनिदेव का जन्मोत्सव मनाया*
केशवाही रेंजर अंकुर तिवारी की लापरवाही ने ली किसान की जान? हाथियों के नाम पर ‘बजट’ ठिकाने या ग्रामीणों की सुरक्षा?
विद्याधर नगर कार्यशाला में भारी जनसैलाब, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विकास कार्यों का किया शुभारंभ।