,,,,।
न्यूज़ 24×7 इंडिया,
रिपोर्ट:_ब्यूरो चीफ संतोष कुमार लहरें जिला जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़ जांजगीर चांपा 3 मार्च 2024/ कलेक्टर श्री आकाश छिकारा के निर्देशन में जिला पंचायत सीईओ श्री गोकुल कुमार रावटे ने महतारी वंदन के तहत आज विभिन्न बैंकों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ने बैंक अधिकारी को सभी का आधार सीडिंग, खाता सक्रिय और डीबीटी कार्य कराने के दिए निर्देश दिए। कलेक्टर श्री छिकारा ने बैंक शाखा प्रभारियों को निर्देशित करते हुए रविवार को बैंक खोलकर केवल महतारी वंदन योजना अंतर्गत महिलाओं के बैंक खाते से आधार सीडिंग, खाता सक्रिय एवं डीबीटी सक्रिय कराये जाने का कार्य संपादित करने कहा था। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ शासन महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा “महतारी वंदन योजना” की क्रियान्वयन की कार्यवाही की जा रही है। इस योजना के तहत पात्र 21 वर्ष से अधिक विवाहित महिला, त्यागशुदा महिला, परित्यक्ता महिला को प्रतिमाह राशि रू. 1000/- (एक हजार रूपये मात्र) उनके आधार लिंक खाते में डी.बी.टी. के माध्यम से भुगतान किया जाना है।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है