,,,,,।
News 24X7 India,
रिपोर्ट:_ ब्यूरो चीफ संतोष कुमार लहरें जिला जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़ 05 मार्च 2024/ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 06 मार्च को स्व-सहायता समूहों से जुडी महिलाओं के साथ संवाद करेंगे। प्रधानमंत्री संवाद कार्यक्रम में स्व-सहायता समूहों, संगठनों की महिलाएं वर्चुअल माध्यम से जुड़ेंगे। कलेक्टर श्री आकाश छिकारा के निर्देशन में जिले के 09 स्थानों में प्रधानमंत्री संवाद कार्यकम का आयोजन किया जाएगा।श्री गोकुल कुमार रावटे मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने बताया कि प्रधानमंत्री संवाद कार्यक्रम जनपद पंचायत अकलतरा के कुषि उपज मंडी अकलतरा ग्रामीण और नरियरा में, जनपद पंचायत बलौदा के जनपद पंचायत बलौदा एवं पहरिया में, जनपद पंचायत पामगढ़ के सद्भावना भवन पामगढ़ एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मुलमुला में, जनपद पंचायत नवागढ़ के जांजगीर ग्रामीण-ऑडिटोरियम जांजगीर डीपीआरसी के बगल में एवं जनपद पंचायत बम्हनीडीह के जनपद कार्यालय बम्हनीडीह एवं ग्राम पंचायत देवरी, सारागांव में आयोजित किया जाएगा।

More Stories
अर्जुनपुरा-कछपुरा बजरिया में आस्था का सैलाब: 30 युवाओं ने एक साथ उठाई विशाल कांवड़, 1,11,000 पाले चढ़ाकर रचा इतिहास
बरुआ सागर: सिद्ध पीठ मनसल माता के आंगन में गूंजी शहनाइयां; 151 कन्याओं के सामूहिक विवाह में उमड़ा जनसैलाब
चैतमा स्थित निर्माणाधीन चिकित्सक आवास का कलेक्टर ने किया निरीक्षण