
सरदारपुर से राहुल राठोड़
सरदारपुर- राजोद श्री धुमालेश्वर महादेव मंदिर बस स्टैंड राजोद पर महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य पर शिव परिवार प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव देवताओं को कराया नगर भ्रमण व शिव बारात निकाली चलसमारोह बस स्टैंड से प्रारंभ हुआ सदर बाजार, गुलमोहर चौक सुतार गली होते हुए धुमालेश्वर महादेव मंदिर पहुंचा जहां पर सभी देवताओं को विराजित कर महा प्रसादी का वितरण किया गया। चलसमारोह में बैंड बाजे, ढोल ताशे, घोड़े, बग्गी में देवताओं को विराजित कर नगर भ्रमण करवाया। बड़ी संख्या में महिलाएं, बालिकाओं नृत्य करते हुए चल रही थी। युवा द्वारा नृत्य करते हुए चल समारोह में शामिल हुए। नगर जगह जगह पर पुष्प वर्षा से स्वागत हुआ। इस आयोजन के लाभार्थी विनोद कुमार फुलचंद जैन थे।

More Stories
जनगणना 2027: पर्यवेक्षक एवं प्रगणकों का प्रशिक्षण , द्वितीय बैच का प्रशिक्षण आरम्भ
*डॉ. पूजा मिश्र की पुस्तकों का विमोचन*
राजोद कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल का बोर्ड परीक्षा परिणाम 100% रहा