Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 4, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

राजगढ़ लक्ष्मणगढ़ विधानसभा क्षेत्र के सभी शिवालयों में
महाशिवरात्रि पर्व पर शिवालयों में गूंजें शिव के जयकारे।

– समाचार विस्तार से-
(माचाड़ीअलवर):- राजगढ़ लक्ष्मणगढ़ विधानसभा क्षेत्र सहित जिले भर में शुक्रवार को महाशिवरात्रि का पर्व श्रद्धा,भक्ति व आस्था के साथ बड़ी धूम-धाम के साथ मनाया गया । इस मौके पर शिवालयों में कई धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किये। शिवरात्रि के अवसर पर शिव मंदिरों में सुबह से ही पूजा अर्चना के साथ अभिषेक शुरू हो गए। भक्त लोग दुग्धाभिषेक,भांग का अभिषेक,जलाभिषेक,सहस्त्र धारा से भोले बाबा को रिझाने का प्रयास किया। इस दौरान भक्त लोग शिवजी को प्रिय बिल्व पत्र तथा धतूरा चढ़ाकर भी मन्नत मांगते नजर आए ओर मंदिर शिवालय जयकारों से गूंजायमान हो गए।महाशिवरात्रि के मौके पर सुबह से ही शिवमंदिरों में टंकोर बजने के साथ जयकारों का दौर शुरू हो गया। इस दौरान मंदिरों में पूरे दिन बम बम भोले, जय शिव शंकर, भोलेनाथ की जय सहित अन्य जयकारों से माहौल गूंजायमान हो गया। तथा शिव विवाह का ब्यावला व भजन कीर्तन रात भर चलते रहे। तथा शिवरात्रि को लेकर विभिन्न शिव मंदिरों में रात भर भजन संध्याओं का दौर चलता रहा। भजन संध्या में जाने माने कलाकारों की ओर से भजनों के माध्यम से शिवजी की महिमा का बखान किया गया। छोटे मंदिरों में स्थानीय गायकों की ओर से भजनों की प्रस्तुति दी गई।