ग्राम पंचायत बाग बनी मूकदर्शक
- *सावन मास में श्रद्धालुओं को आने जाने में हो रही परेशानी*
*बाग (ब्यूरो चीफ पंडित नंदन शर्मा)*
बाग – जनपद मुख्यालय बाग मे ग्राम पंचायत के वार्ड नंबर 14 में लापरवाही से स्थानीय निवासियों के साथ अनेक श्रद्धालु भी हो रहे परेशान,
अनेकों बार स्थानीय निवासियों ने ग्राम पंचायत में लिखित एवं मौखिक इस गंदगी भरे पानी को साफ करने के लिए अवगत कराया परंतु पंचायत ने इस ओर कोई ध्यान नहीं गया, आमजन कीचड़ में फिसल कर गिर ने से चोट ग्रस्त हो रह हैं| श्रद्धालु श्रीमती जाजू ने बताया कि हम श्रावण मास में प्रतिदिन महाकालेश्वर महादेव दर्शन करने जाते हैं शीतला माता के पास जो गंदे पानी से भरा हुआ कीचड़ युक्त फिसलन भरा हो जाने से अनेक बार गिर जाने का डर बना रहता है| स्थानीय निवासी वीणा प्रजापति नए अनेकों बार ग्राम पंचायत को इस कीचड़ भरे पानी के बारे में लिखित एवं मौखिक कहां गया,परंतु उन सब से लापरवाह ग्राम पंचायत के कानों में जूं तक नहीं रेंग रही श्रद्धा से जुड़ा हुआ होने से आम लोग अब इस मामले में जन आंदोलन करने की तैयारी में लगे हुए|
फोटु संलग्न बाग़ से ब्यूरो चीफ पंडित नंदन शर्मा

More Stories
उत्कल ट्रेन के टॉयलेट में मिला नवजात शिशु, कटनी स्टेशन पर मचा हड़कंप
महाराष्ट्र राज्य जिला गडचिरोली आष्टी क्षेत्र में रामनवमी के पावन अवसर पर श्री राम मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी…
महाराष्ट्र राज्य जिला गडचिरोली शालिनाता से पुरस्कृत जिलाधिकारी श्री अविश्यांत पंडा द्वारा जनहित मे “प्रतिस्पर्धी युग में छात्रों के लिए आधुनिक तकनीक का साथ आवश्यक”की अनोखी पहल…..