Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 4, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

आगामी लोकसभा चुनाव एवम होली पर्व व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए श्री विवेक शुक्ला (भा. पु.से पुलिस अधीक्षक जांजगीर के निर्देशन में दिनांक 09.03.2024 को रात्रि में जिला जांजगीर पुलिस द्वारा अपराधों पर अंकुश लाने के लिए किया गया सघन कामिंग गस्त,,,,,।

न्यूज़ 24×7 इंडिया,
रिपोर्ट:_ ब्यूरो चीफ संतोष कुमार लहरें जिला जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़

जांजगीर-चाम्पा पुलिस
दिनांक 10.03.2024कामिंग गस्त के दौरान 08 फरार गिरफ्तारी वार्ंटियो को पकड़ने में थाना जांजगीर एवम चांपा पुलिस को मिली सफलता, सभी वार्ंटियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है तथा जिले के हाटल, ढाबा, लाज, रेलवे स्टेशन, बस स्टैण्ड आदि की भी बारिकी से जांच की गई तथा संदिग्ध से पूछताछ की गई । थाना/चौकी क्षेत्र के निगरानी बदमाश, गुण्डा बदमाश तथा सम्पत्ति संबंधी अपराधों में जो संलिप्त रहे लोगो को चेक किया गया जिला पुलिस जांजगीर द्वारा अवैध शराब, जुआ, सट्टा, गांजा, आर्म्स एक्ट एवं अन्य अपराधों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही करते हुए संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखी जा रही है जिले में शांति व्यवस्था बनायें रखने के लिए जिले के थाना / चौकी में आरोपियों के विरुद्ध समय समय पर प्रबिंधात्मक कार्यवाही किया जाकर, आरोपियों के विरुद्ध बाउण्ड ओव्हर की कार्यवाही किया जा रहा है लोक सभा चुनाव व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए जिला पुलिस द्वारा आरोपियों के विरुद्ध लगातार की जा रही है विधिवत् कार्यवाही जिला पुलिस यातायात द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए तथा यातायात नियमों का उलघन करने वाले वाहन चालको के विरूद्ध दिनांक 09.03.24 को एक ही दिवस में 82 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए 46,800/₹ का समन शुल्क लिया जाकर मोटर अधिनियम के तहत कार्यवाही किया गया है तथा वाहन चेकिंग के दौरान 67 वाहन चालकों के विरुद्ध धारा 130 (3), 177/128 मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्यवाही किया गया है जिसे माननीय न्यायालय में पेश किया जावेगा।जिला पुलिस द्वारा आगामी लोक सभा सुरक्षा/व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए, अपराधो पर अंकुश लाने के जिले के सरहदी क्षेत्र में नाके बंदी कर संदिग्ध वाहनो आरोपियों की लगातार चेकिंग की जा रही है, *तथा जिले में एसएसटी / एफएसटी टीम गठित किया जाकर लगातर थाना/चौकी क्षेत्र में पेट्रोलिंग की जाकर संदिग्ध ब्यक्तियो पर निगरानी रखी जा रही है रात्रि कमिंग गस्त के दौरान निरी. नरेश पटेल थाना प्रभारी चांपा, निरी. प्रवीण ‌द्विवेदी थाना प्रभारी जांजगीर, उप निरीक्षक राकेश कुमार सूर्यवशी, ASI दिलीप सिंह, मुकेश पाण्डेय, प्रधान आरक्षक राकेश तिवारी, प्रकाश राठौर थाना चांपा एवम थाना जांजगीर, चांपा स्टाफ का सरायनीय योगदान रहा।