Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 4, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शिक्षा के क्षेत्र में नई दिशा प्रदान की जा रही है – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

डीम्ड यूनिवर्सिटी का दर्जा मिलने पर हुआ भव्य आयोजन

ग्वालियर 10 मार्च 2024/ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ग्वालियर में माधव इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी और साइंस ग्वालियर को डीम्ड यूनिवर्सिटी का दर्जा मिलने पर आयोजित हुए भव्य कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने माधव इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी और साइंस ग्वालियर में श्रीमंत माधवराव सिंधिया नॉलेज सेंटर का उदघाटन किया।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शिक्षा के क्षेत्र में नई दिशा प्रदान की जा रही है। मध्यप्रदेश की शैक्षणिक संस्थाओं को उच्च स्तर तक ले जाना है। प्रदेश सरकार की मंशा है कि तकनीकी संस्थानों को आईआईटी के समान उन्नत बनाना है। आज इस महाविद्यालय को डीम्ड यूनिवर्सिटी का दर्जा दिया गया है जो कॉलेज के लिए एक हर्ष का विषय है। डीम्ड यूनिवर्सिटी बनने से यह ऑटोनोमस रूप से कार्य करेगा। उन्होंने कॉलेज के छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमारे युवा तकनीकी के क्षेत्र में आगे बड़े और पूरे देश भर में अपनी सेवाएँ दें।
केन्द्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि एमआईटीएस के लिए यह गौरव का दिन है। इस संस्था के संथापकों ने जो सपना देखा था वो साकार हो रहा है। इस संस्था के नौजवानों ने कई क्षेत्रों में अग्रणी स्थान प्राप्त किया है। आज ग्वालियर में माधव इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी एंड साइंस की नवीन इमारत का लोकार्पण किया जा रहा है। यह आधुनिक तकनीकयुक्त सुविधा से संस्थान के छात्र छात्राओं को लाभ मिलेगा। इस संस्थान में आने वाले युवाओं को कंप्यूटर टेक्नोलॉजी, साइंस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आदि के क्षेत्र में पारंगत किया जाएगा। अच्छे क्लास शुरू होंगे। अन्य सभी सुविधाएं उन्हें प्राप्त होगी।
केन्द्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि इस संस्थान से कई महान लोग जुड़े है। माधवराव सिंधिया और विजयाराजे सिंधिया का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। यह संस्थान युवाओं को तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में गुणवात्रयुक्त शिक्षा दे रहा है। कई महान व्यक्तित्व इस संस्थान से निकले हैं। और यह खुशी का विषय है कि अब एम आई टी एस संस्थान एक डीम्ड यूनिवर्सिटी के रूप में काम करेगा।
विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि देश में एमआईटीएस अकेडमी के रूप में ब्लॉक का नया आयाम जुड़ रहा है। यह नॉलेज सेंटर निश्चित रूप से अत्याधुनिक तकनीक से लैस है। विद्यार्थी इसका लाभ लेंगे और पूरे देश में अपनी सेवा देने में सक्षम होंगे। उन्होंने कहा कि एम आई टी एस देश भर के इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रतिष्ठित स्थान रखता है। इसमें स्व. माधवराव सिंधिया राजमाता विजयाराजे सिंधिया का योगदान रहा है। प्रसन्नता की बात है कि संस्थान को डीम्ड यूनिवर्सिटी का दर्जा दिया गया है। एम आई टी एस के डायरेक्टर डॉ. आर के पंडित ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और संस्थान के बारे में जानकारी दी।
कार्यक्रम में उद्यानिकी मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह, सांसद श्री विवेक शेजवलकर, श्री प्रशांत मेहता, बोर्ड के अन्य सदस्यगण और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हुए ।