Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 21, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व माधवराव सिंधिया की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की

ग्वालियर 10 मार्च 2024 पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व. माधवराव सिंधिया जी की 79वी जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव रविवार को अम्मा महाराज की छत्री पहुँचे और भजन संध्या में शामिल हुए। साथ ही स्व माधराव सिंधिया की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। उन्होंने इस अवसर पर धर्मगुरुओं एवं संतजन का पुष्पहारों से सम्मानित किया।
मुख्यमंत्री डॉ यादव के साथ केन्द्रीय नागर विमानन मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया एवं विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने भी स्व माधवराव सिंधिया की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
भजन संध्या में मंत्रीगण श्री नारायण सिंह कुशवाह व श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, सांसद ग्वालियर श्री विवेक नारायण शेजवलकर व भिंड श्रीमती संध्या राय, महापौर डॉ शोभा सिकरवार , पूर्व मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा, श्रीमती माया सिंह, श्री ध्यानेन्द्र सिंह, श्री बालेन्दु शुक्ल, श्रीमती इमरती देवी व श्री भारत सिंह कुशवाह, भाजपा जिला अध्यक्ष शहर श्री अभय चौधरी व ग्रामीण श्री कौशल शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में ग्वालियर- चंबल संभाग के नागरिकगण भजन संध्या में शामिल हुए।
पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व. श्री सिंधिया जी की 79वीं जयंती के अवसर पर आयोजित हुई भजन संध्या में सुप्रसिद्ध भजन एवं ग़ज़ल गायक श्री राजेन्द्र पारिक व उनके साथियों ने सुमधुर एवं भावपूर्ण भजनों का गायन किया।
क्रमांक/044/24

हितेन्द्र सिंह भदौरिया