
भितरवार व चीनौर के महाविद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित
ग्वालियर, 12 मार्च 2024/ जिले में आगामी लोकसभा निर्वाचन में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे “मतदाता जागरूकता अभियान” के तहत विभिन्न संस्थायें भी कार्यक्रम आयोजित कर रही हैं। इस कड़ी में जन अभियान परिषद द्वारा भितरवार व चीनौर के शासकीय महाविद्यालयों में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अनिवार्य रूप से मतदान करने की शपथ ली। साथ ही अपने गाँव, मोहल्ले एवं कस्बे में लोगों को मतदान का महत्व समझाने और उन्हें मतदान के प्रति प्रेरित करने का संकल्प लिया।
जन अभियान परिषद के स्वैच्छिक संगठनों नवांकुर व प्रस्फुटन समितियों ने छात्र-छात्राओं के साथ भितरवार व चीनौर क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में मतदाता जागरूकता अभियान चलाने का संकल्प लिया है। इस क्रम में भितरवार व चीनौर के शासकीय महाविद्यालयों में आयोजित हुए कार्यक्रम में विद्यार्थियों को मतदान का महत्व समझाया गया। साथ ही कहा गया कि सभी लोग अपने मताधिकार का उपयोग पूरी ईमानदारी व बिना किसी प्रलोभन के करें। जनअभियान परिषद के विकासखंड समन्वय अधिकारी श्री मनोज दुबे सहित जन अभियान परिषद की समितियों के सदस्यगण और छात्र-छात्राओं ने इन कार्यक्रमों में भाग लिया।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है