Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 18, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

ब्रेकिंग समाचार दोनों
लोकेशन राजगढ़ जिला अलवर
दिनांक 12 मार्च 2024
न्यूज़ 24/7 इंडिया

रिपोर्टर प्रदीप शर्मा
मोबाइल 9461275294.
राजगढ़ जिला अलवर राजस्थान

– न्यूज़ हैडलाइन-
केंद्रीय मंत्री अलवर लोकसभा प्रत्याशी भूपेंद्र यादव आज राजगढ़ पहुंचे-

(राजगढ़ अलवर):- राजगढ़- केंद्रीय मंत्री एवं अलवर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी भूपेंद्र यादव का राजगढ़ क्षेत्र में भाजपा के बूथ स्तर कार्यकर्ता से लेकर पदाधिकारियों ने किया भव्य स्वागत।भाजपा प्रत्याशी यादव ने संवाद कार्यक्रम एवं मीडिया से वार्ता में कहां की राजगढ़ क्षेत्र में आधारभूत विकास की संभातनाएं हैं। प्रधानमंत्री के विकास मॉडल को लेकर राजगढ़ क्षेत्र का सांसद के रूप में समुचित विकास करूंगा।उन्होंने कहा कि पूर्व में भी विधानसभा क्षेत्र के बहड़को ग्राम को आदर्श ग्राम के रूप में गोद लिया। उन्होंने सांसद बनने पर प्रत्येक वर्ष एक गांव को गोद लेने एवं आदर्श गांव बनाने का संकल्प व्यक्त किया। इस दौरान यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में एक्सप्रेस हाईवे के रूप में दिल्ली मुंबई मार्ग के लिए लोगों की राह सुगम बनी है। विकास के तहत वंदे भारत का चंडीगढ़ तक विस्तार किया। विकास को लेकर राजगढ़ क्षेत्र का सांसद के रूप में समुचित विकास करूंगा। और ईआरसीपी नहर योजना में सभी बांधो को जोड़ने पूर्ण कोशिश करूंगा। गौमाता के संरक्षण की व्यवस्था करूंगा। इस अवसर पर भाजपा नेता बन्ना राम मीना,राजगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष सतीश दुहारिया, रैणी नगर पालिका अध्यक्ष व सरपंच मीरा शिवचरण सैदावत, भाजपा महिला मोर्चा की वंदना शर्मा, भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष राहुल शर्मा ईशवाना,बृजवासी गौ रक्षक सेना के जिलाध्यक्ष नागपाल शर्मा, जनार्दन शर्मा,एवं महामंत्री अजय यादव सहित मंडलों के अध्यक्ष एवं अन्य ने माल्यार्पण एवं साफा से अभिनंदन किया।राजगढ़ कस्बे के व्यापार मंडल अध्यक्ष बसंत गुप्ता, रैणी नगर पालिका अध्यक्ष कांग्रेस की मीरा सैदावत,सरपंच हरिराम जांगिड़ सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जयपुर संभाग प्रभारी व पूर्व जिलाध्यक्ष पंडित धर्मवीर शर्मा, भाजपा के ठिकाना गंगाबांग के महंत प्रकाश दास महाराज,जिला अध्यक्ष अशोक गुप्ता,प्रेमनाथ धामानी, अशोक प्रतापगढ़िया,किशनगढ़बास के पूर्व विधायक रामहेत यादव,पूर्व जिला अध्यक्ष संजय नरूका,अशोक बजाज,सरपंच राम सिंह मीणा,आनंद सिंह एवं अन्य भाजपा से जुड़े जन प्रतिनिधि पुरुष व महिलाएं मौजूद रहीं।