Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 1, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

छत्तीसगढ़ के किसानों के खाते में 13 हजार 320 करोड़ कृषक उन्नति योजना की राशि जारी, 24 लाख 72 हजार से अधिक किसानों को लाभ,,,,,,!
रोशन पहल,
रिपोर्ट:_ ब्यूरो चीफ संतोष कुमार लहरें जिला जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़ राज्य
बालोद जिले के सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम से आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के किसानों को कृषक उन्नति योजना के तहत 13 हजार 320 करोड़ रुपए की आदान सहायता राशि दी। कृषक उन्नति योजना खरीफ के तहत छत्तीसगढ़ के 24 लाख 72 हजार से अधिक किसानों के बैंक खाते में राशि डाली गई।कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ रमन सिंह वर्चुअल माध्यम से समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि बालोद से छत्तीसगढ़ के सभी जिलों के किसानों को राशि जारी की गई है।वहीं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश चहुंमुखी विकास कर रहा है। उन्होंने हर विभाग के लिए जनता के हित में बहुत सारी राशि दी है। इन पैसों को खर्च करने में हमारे पसीने छूट जाते हैं।
उन्होंने कहा कि मोदी जी ने महिलाओं का सम्मान किया, किसानों के लिए ऐसी योजनाएं बनाईं, जिनसे उन्हें आर्थिक मजबूती मिली। मोहन यादव ने कहा कि छत्तीसगढ़ का विकास अब जेट गति से आगे जाएगा। छत्तीसगढ़ की जनता ने विधानसभा चुनाव में अच्छे-अच्छे गणित फेल कर दिए। 15 साल छत्तीसगढ़ में डॉ रमन सिंह की सरकार रही। उस दौरान चारों तरफ विकास हुआ।
एमपी के सीएम ने कहा कि छत्तीसगढ़ में अभी बीजेपी की सरकार बने महज 3 महीने हुए हैं, लेकिन इस थोड़े से वक्त में बड़ा काम आगे बढ़ा। ऐसा लग रहा है मानो छत्तीसगढ़ में धन की बरसात हो रही है। उन्होंने कहा कि 22 जनवरी का दिन कोई नहीं भूल सकता, 500 वर्षों के कड़े संघर्ष के बाद आज अयोध्या में सरयू नदी के तट पर हमारे श्री रामलला मुस्कुरा रहे हैं।बता दें कि सबसे पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का स्वागत खुमरी पहनाकर किया गया। कार्यक्रम में कृषि मंत्री रामविचार नेताम, खाद्य मंत्री दयालदास बघेल और सांसद मोहन मंडावी भी शामिल हुए।