*कन्हवारा मेले में व्यवस्थाएं होंगी चाक चौबंद : जायजा लेने पहुंचे टी आई अभिषेक चौबे*
रिपोर्टर संदीप शर्मा कटनी
कटनी. कन्हवारा मेले की तैयारियों को लेकर शिवनगरी में मेला संबंधी सुरक्षा व्यवस्था के लिए कुठला टी आई अभिषेक चौबे ने जनप्रतिनिधि जनों और व्यापारियों के साथ बैठक की ।
व्यापारियों ने बताया की हर दिन यहां काफी भीड़ लगती है ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सावधानी की जरूरत है।
कुठला टी आई अभिषेक चौबे का कहना है कि मंदिर प्रांगण में लगने वाले मेले में पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। यहां पहुंचने वाले आमजन, माताओं बहनों की सुरक्षा को लेकर विशेष सावधानी के साथ निगरानी की जाएगी। लोगों को लाउड स्पीकर के माध्यम से जेबकतरों से सावधानी बरतने एलाउंस होगा। साथ ही बाहर से दुकानदारों को को भी सुरक्षा संबंधी कोई समस्या नही आए इसको लेकर भी हमारे द्वारा इंतजाम रहेंगे और मेला संचालित होने तक अस्थाई पुलिस चौकी भी संचालित होगी।
उल्लेखनीय है कि मेले की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विगत दिन ही दैनिक उज्ज्वल समाचार पत्र ने इस मामले को प्रमुखता से प्रकाशित किया था जिसे लेकर कुठला टी आई श्री चौबे ने मेला का जायजा लिया। इस बैठक में वार्ड प्रतिनिधि महेश दत्त चौबे, पंचायत सचिव नरेश पटेल, सहायक सचिव सुनील दाहिया, आदि व्यापारी जनों की उपस्थिति रही।



More Stories
कटनी में अवैध खनन का बड़ा खेल: पढ़रेही–जमुआनि में दिन-दहाड़े उत्खनन, प्रशासन पर मिलीभगत के आरोप महीनों से जारी लाइमस्टोन खनन, भारी मशीनों और डंपरों की आवाजाही—खनिज विभाग की चुप्पी पर उठे गंभीर सवाल
स्वत: संज्ञान का मामला, अत: हस्तक्षेप की अनुमति नहीं दी जा सकती – हाई कोर्ट ने टिप्पणी के साथ आशुतोष दीक्षित का आवेदन किया निरस्त – भाजपा विधायक संजय पाठक के विरुद्ध आपराधिक अवमानना का मामला
कलेक्टर को भेंट की ‘नई राहें नये अवसर’ पुस्तिका