
ग्वालियर 14 मार्च 2024/ भारतीय प्रशासनिक सेवा के वर्ष-2006 बैच के वरिष्ठ अधिकारी डॉ. सुदाम पी. खाण्डे ने ग्वालियर संभाग आयुक्त का कार्यभार संभाल लिया है। उन्होंने गुरूवार को राजस्व भवन पहुँचकर कार्यभार ग्रहण किया। डॉ. सुदाम खाण्डे इससे पहले भोपाल में आयुक्त स्वास्थ्य सेवायें तथा पदेन सचिव मध्यप्रदेश शासन लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के पद पर पदस्थ थे।
संभागीय आयुक्त का पदभार ग्रहण करने के पश्चात डॉ. सुदाम खाण्डे ने संभागीय आयुक्त कार्यालय के अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया। साथ ही आयुक्त कार्यालय के विभिन्न सेक्शनों का निरीक्षण भी किया और अधिकारियों-कर्मचारियों से चर्चा की।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है