Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 7, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

लोकेसन-अजयगढ़ रिपोटर-अनंत सिंह यादव

झिन्ना धाम पहुँचे बागेश्वर धाम धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री महाराज

समिति के अध्यक्ष व पन्ना विधायक ब्रजेन्द्र प्रताप सिंह व पूर्व जिला अध्यक्ष सदानंद गौतम रहे उपस्थित

अजयगढ:-अजयगढ जनपद पंचायत ग्राम पंचायत झिन्ना के प्रसिद्ध हनुमान मंदिर में चल रहे यज्ञ कार्यक्रम में आज बागेश्वर धाम के प्रसिद्ध संत धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भी पहुँचे।जानकारी के मुताबिक ग्राम झिन्ना में नारायण राधा कृष्ण महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। झिन्ना धाम में 17 अगस्त 1993 से अखिल विश्व के कल्याण के लिए श्री सीताराम संकीर्तन का आयोजन निरंतर चला आ रहा है।जिसके 30 वर्ष पूर्ण होने पर श्री राधाकृष्ण प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में 151 कुंडीय श्री सीताराम महायज्ञ,चार वेद,छ: शास्त्र,अठारह पुराण, वाल्मीकि रामायण,श्रीरामचरितमानस परायण विद्वान ब्राम्हणों के द्वारा किया जा रहा है।साथ ही विद्वान जनों के प्रवचनों के साथ साथ रामलीला मंचन का भी आयोजन गया।उक्त कार्यक्रम के समापन के बाद आज हवन पूजन कार्यक्रम किया गया।यज्ञ कमेटी के विशेष आग्रह पर आज भारत के प्रसिद्ध संत व हिन्दू राष्ट्र के प्रबल समर्थक परम आदणीय श्री श्री 108 श्री धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भी झिन्ना धाम में पधारे। उनके झिन्ना धाम आगमन में सबसे पहले झिन्ना गेट पर एकत्रित होकर भक्तों के द्वारा भव्य स्वागत किया गया।इसके बाद मंदिर गेट पर एकत्रित भक्तों के द्वारा महाराजजी को पुष्पमाला पहना कर उनका स्वागत किया गया।स्वागत उपरांत महाराजजी के द्वारा मंदिर में पहुँच कर महाराज झिन्ना धाम के हनुमान लला की पूजा अर्चना की।उसके बाद अपने उद्बोधन में महाराजजी ने कहा जो हनुमानजी का दास होता है वो कभी उदास नही होता हमेशा पास होता है।हनुमान जी का नाम है उसका अमंगल हट जाता है हमेशा मंगल होता है।इसलिए जंगल मे भी मंगल कर दिया।ये वही क्षेत्र है जहाँ पर भगवान राम ने 14 वर्षों में से 12 वर्ष रहे है।हम सब हिन्दू है इसलिये हिन्दू की पहचान के लिए माथे पर तिलक ओर घर मे धर्म पताका जरूर लगाये।”नफरत नही हम प्रेम के आदि है गर्व से कहो हम हिंदूवादी है”।कथा के विषय मे कहते हुय महाराजजी ने कहा कि जल्द ही ऐसे ही टेंट में मेरे द्वारा आप सबके बीच भव्य कथा का आयोजन किया जाएगा।इस दौरान भारी संख्या में महाराज जी के भक्त मौजूद रहे।