Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 7, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

ग्वालियर 14.03.2024 । आज पुलिस कंट्रोल रूम सभागार ग्वालियर में राष्ट्रीय महिला आयोग की चेयरपर्सन श्रीमति रेखा शर्मा ने ग्वालियर जिले के पुलिस अधिकारियों की बैठक ली, इस बैठक में राष्ट्रीय महिला आयोग चेयरपर्सन ने लंबित महिला संबंधी प्रकरणों व शिकायतों को देखा और उनके निराकरण पर चर्चा की। बैठक से पूर्व अति. पुलिस अधीक्षक(पूर्व/यातायात/अपराध) श्री ऋषिकेश मीना,भापुसे द्वारा राष्ट्रीय महिला आयोग चेयरपर्सन का पुष्पगुच्छ प्रदान कर स्वागत किया गया। बैठक उपरान्त श्री ऋषिकेश मीना द्वारा चेयरपर्सन को स्मृति चिन्ह दे कहा कि उनके द्वारा बैठक में दिये गये सुझाव को गंभीरता से लिया जाकर पुलिसिंग का पार्ट बनाया जाएगा। इस अवसर पर अति. पुलिस अधीक्षक शहर (मध्य) श्रीअखिलेश रेनवाल, ग्वालियर पुलिस के राजपत्रित अधिकारी, महिला सेल प्रभारी तथा थाना प्रभारीगण उपस्थित रहें।

आज पुलिस कन्ट्रोल रूम सभागार ग्वालियर में ली गई बैठक के दौरान राष्ट्रीय महिला आयोग चेयरपर्सन ने उपस्थित पुलिस अधिकारियों से महिला संबंधी अपराधों व उनकी सुरक्षा के संबंध में ग्वालियर पुलिस द्वारा किये गये प्रयासों के संबंध में जानकारी प्राप्त की और महिला संबंधी प्रकरणों व शिकायतों के शीघ्र निराकरण संबंधी निर्देश दिये। बैठक में उनके द्वारा उपस्थित पुलिस अधिकारियों को महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम हेतु दिशा निर्देशित किया और सुझाव भी दिये गये। उन्होने बैठक में ग्वालियर जिले में होने वाले महिला संबंधी अपराधों के ट्रेंड के संबंध में जानकारी लेते हुए कहा कि महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम के लिये हम सभी को आगे बहुत काम करने की आवश्यकता है। इसके लिये पुलिस के साथ ही महिलाओं को जागरूक करंे और जो भी महिलाएं शिकायत लेकर पुलिस के पास आती हैं उनकी शिकायत को संवेदनशीलता से सुना जाकर वैधानिक कार्यवाही की जाए। इस अवसर पर उन्होने कहा कि महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम के लिये महिलाओं को भी आगे बढ़कर आवाज उठाना चाहिए।

बैठक में अति. पुलिस अधीक्षक(पूर्व/यातायात/अपराध) श्री ऋषिकेश मीना,भापुसे द्वारा ग्वालियर पुलिस द्वारा महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम के लिये किये गये प्रयासों के संबंध में चेयरपर्सन को अवगत कराया गया। उन्होने ग्वालियर पुलिस द्वारा संचालित बेटी की पेटी, निर्भया मोबाइल तथा महिला पुलिस टीम द्वारा लगातार स्कूल कॉलेज एवं कोचिंग संस्थानों के आसपास व सार्वजनिक स्थानों पर चलाये जा रहे महिला जागरूकता अभियान के संबंध में जानकारी दी गई। इस अवसर पर श्री ऋषिकेश मीना ने राष्ट्रीय महिला आयोग चेयरपर्सन से कहा कि उनके द्वारा दिये गये दिशा निर्देशों के आधार पर कार्यवाही की जाकर रिपोर्ट प्रेषित की जाएगी तथा उनके सुझावों को ग्वालियर पुलिस गंभीरता से लेकर पुलिसिंग का पार्ट बनाएगी।