लोकेशन बंडा

खबर सागर जिला के बंडा से जुड़ी है| वर्तमान में ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार नहीं आने के कारण लगातार कई घटनाएं सामने आ रही है इतना ही नहीं ट्रैफिक व्यवस्था पर प्रशासन ध्यान नहीं दे पा रहा है| बंडा के बरा चौराहा पर आए दिन जाम लग जाता है जिस पर प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है| आपको बता दें बरा चौराहा से लेकर गांधी मूर्ति तक कई व्यापारियों द्वारा अतिक्रमण कर लिया जाता है इतना ही नहीं उसके बाद भी कुछ छोटे दुकानदार भी सड़क किनारे दुकान लगाकर बैठ जाते हैं|जिस कारण आवागमन प्रभावित हो रहा है और निकलने वाले वाहनों को जगह नहीं मिलने के कारण ट्रैफिक जाम हो जाता है| जिस कारण कई लोग घटनाओं के सिकार हो रहे हैं फिर भी प्रशासन चुप्पी साधे बैठा है| अतिक्रमण को लेकर कई बार वरिष्ठ अधिकारियों को भी अवगत कराया गया लेकिन समस्या जस की तस है सूत्रों की माने तो बरा चौराहे पर पुलिस चौकी स्थापित होने के बाद भी मौजूद पुलिस कर्मी ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार लाने सक्रिय नहीं दिखाई देते|
राजेंद्र लोधी की रिपोर्ट

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है