,,,,।
न्यूज़ 24×7 इंडिया,
रिपोर्ट:_ ब्यूरो चीफ संतोष कुमार लहरें जिला जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़ 15 मार्च 2024/लोकसभा चुनई तिहार 2024 के तहत सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचन सहभागिता (स्वीप) कार्यक्रम अंतर्गत देव सेवा समिति द्वारा संचालित वृद्धाश्रम मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने दिव्यांग एवं वृद्धजन मतदाताओं को निर्वाचनों में अनिवार्य रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग करने कि शपथ दिलाई ।उपस्थित वृद्धजन एवं दिव्यांगजनों ने निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए निर्भिक होकर किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी प्रकार के निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ ली।इस दौरान कलेक्टर ने जिले के सभी मतदाताओं को निर्वाचनों में अनिवार्य रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग करने के अलावा अपने परिजनों तथा आस-पास एवं परिचित के लोगो को मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करने की अपील भी की। उन्होंने वृद्धजन मतदाताओं का फूलमाला और शाल देकर सम्मान किया और उपस्थित दिव्यांग बच्चों की सराहना करते हुए उन्हें मिठाई देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में ईव्हीएम मशीन के बारे में जागरूक भी किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत एवं स्वीप नोडल सीईओ श्री गोकुल रावटे, समाज कल्याण विभाग के सहायक संचालक श्री टी पी भावे, मास्टर ट्रेनर डॉ रमाकांत पांडेय उपस्थित थे।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है