Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 21, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

,,,,।
न्यूज़ 24×7 इंडिया,
रिपोर्ट :_ब्यूरो चीफ संतोष कुमार लहरे जिला जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़15 मार्च 2024/ कलेक्टर श्री आकाश छिकारा के निर्देशन में जिले के धार्मिक और पर्यटन स्थलों पर साफ सफाई अभियान चलाया जा रहा है। स्वच्छ तीर्थ, पर्यटन कैंपेन के तहत विभिन्न धार्मिक तीर्थ स्थलों, पर्यटन स्थल की साफ सफाई की जा रही है। जिला पंचायत सीईओ श्री गोकुल कुमार रावटे ने बताया कि जिले के पीथमपुर धार्मिक स्थल पर महिलाओं द्वारा साफ सफाई कर स्वच्छता अभियान स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसके अलावा खोखरा के मनका दाई मंदिर में भी श्रमदान किया गया। धार्मिक और दर्शनीय स्थलों की साफ-सफाई को जनभागीदारी के माध्यम से किया जा रहा है। शिवरीनारायण मंदिर परिसर, नदी किनारे अभियान चलाकर साफ सफाई की गई। जनपद पंचायत बलौदा के पहरिया, डोंगरी और देवरी के मंदिर व पर्यटन स्थल पर स्वच्छता श्रमदान् किया गया। इसके अलावा समूह की महिलाओं द्वारा विभिन्न ग्राम पंचायतो में अभियान चलाकर डोर टू डोर कचरा कलेक्शन भी किया जा रहा है। जनपद पंचायत अकलतरा की ग्राम पंचायत करुमहु में स्व सहायता समूह की महिलाओं ने घर- घर से कचरा कलेक्शन का कार्य शुरू किया गया है। बम्हनीडीह के संजय ग्राम एवम सोनाईडीह में कचरा कलेक्शन का कार्य प्रारंभ किया गया।