लोकेशन राजगढ़ जिला अलवर
दिनांक 15 मार्च 2024
रिपोर्टर प्रदीप शर्मा
मोबाइल-9461275294
राजगढ़ जिला अलवर राजस्थान
-न्यूज़ हैडलाइन-

– समाचार विस्तार से-
(माचाड़ीअलवर):-बृजवासी गौ रक्षक सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत धर्मदास महाराज ने वाट्सएप द्वारा मीडिया कर्मी नागपाल शर्मा को बताया कि वृन्दावन में ऑल इंडिया रेडियो (आकाशवाणी) के मथुरा-वृन्दावन केंद्र से नगर के युवा साहित्यकार और ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन के जिला प्रवक्ता डॉ. राधाकांत शर्मा की ब्रजवार्ता “ब्रज की अनूठी होली” का प्रसारण 18 मार्च 2024 को किया जाएगा। महाराज ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि आकाशवाणी मथुरा-वृन्दावन केंद्र के कार्यकारी निदेशक डॉ. देवेन्द्र सारस्वत एवं ब्रज साहित्यिक कार्यक्रमों के निष्पादक विजय सिंह नौलखा ने बताया है,कि “ब्रज की अनूठी होली” के विषय पर युवा साहित्यकार डॉ. राधाकांत शर्मा की ब्रजवार्ता का प्रसारण केंद्र से ब्रज साहित्यिक कार्यक्रमों के अंतर्गत 18 मार्च 2024 सोमवार को सायं 07:05 बजे से किया जाएगा।जिसका वाचन ब्रज भाषा में होगा।यह प्रसारण 10 मिनट का होगा,जिसे आप सभी श्रोतागण आकाशवाणी के एफ. एम. चैनल संख्या 102.2 पर श्रवण कर सकते हैं।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है