लोकेशन- जयपुर राजस्थान
दिनांक 15 मार्च 2024
न्यूज़ 24/7 इंडिया
रिपोर्टर – प्रियंका माली
मोबाइल-6376835017
जयपुर राजस्थान
PRESS NOTE-2 (15-03-2024)*

– अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिये व्यवस्था एवं इंतजाम दुरुस्त रखने के निर्देश।
-समाचार विस्तार से-
जयपुर, 15 मार्च।* आमजन को आवश्यक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सुविधाएं सुलभता से प्रदान करने एवं विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने के लिए जिला कलक्टर श्री प्रकाश राजपुरोहित के निर्देश पर शुक्रवार को प्रशासनिक अधिकारियों ने जिले में संचालित सामुदायिक चिकित्सा केन्द्रों, शहरी प्राथमिक चिकित्सा केन्द्र एवं प्राथमिक चिकित्सा केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया।
इसी क्रम में ने अतिरिक्त जिला कलक्टर (पूर्व) श्रीमती सुमन पंवार ने वार्ड-18 में शहरी प्राथमिक चिकित्सा केन्द्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चिकित्सा केन्द्र में साथ सफाई, चिकित्सा सुविधाओं, जाचं उपकरण, दवाओं की उपलब्धता सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं एवं इंतजामों का जायजा लिया।
इस दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद स्वास्थ्य केन्द्र में आमजन से संवाद कर केन्द्र की व्यवस्थाओं को लेकर फीडबैक भी लिया। केन्द्रों के पंजीयन केन्द्र, दवा वितरण केन्द्र, जांच केन्द्र सहित अन्य कमरों में व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
वहीं, अतिरिक्त जिला कलक्टर (चतुर्थ) श्री लोकेश कुमार मीणा, अतिरिक्त जिला कलक्टर (उत्तर) श्रीमती अलका विश्नोई, अतिरिक्त जिला कलक्टर (दक्षिण) श्रीमती शैफाली कुशवाहा सहित महानिरीक्षक मुद्रांक, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला रसद अधिकारियों, सहायक कलक्टर, उपखण्ड अधिकारियों एवं तहसीलदारों ने भी राजकीय चिकित्सालयों एवं स्वास्थ्य केन्द्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद अधिकारियों ने निर्धारित प्रारूप में निरीक्षण रिपोर्ट जिला कलक्टर के समक्ष प्रस्तुत की है।

More Stories
आज राजस्थान पत्रिका के संस्थापक श्रद्धेय कर्पूर चंद्र कुलिश जी की जन्म शताब्दी वर्षगांठ के अवसर पर सिविल लाइंस, जयपुर में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता कर उन्हें सादर श्रद्धांजलि अर्पित की।
भगवान श्री झूलेलाल जन्मोत्सव ( चेटीचंड ) के महापर्व पर मॉडल टाउन विनोबा विहार में पंडित जी द्वारा भगवान
Honoured to be part of the Mindfulness Summit hosted by FICCI Ladies Organisation in Jaipur today.