
– अतिरिक्त जिला कलक्टर ने 6 पाक विस्थापितों को सौंपे नागरिकता प्रमाण पत्र
समाचार विस्तार से
जयपुर, 15 मार्च। बरसों से भारत की नागरिकता प्राप्त करने का प्रयास कर रहे पाक विस्थापितों के लिए शुक्रवार का दिन खुशियां लेकर आया। अतिरिक्त जिला कलक्टर (दक्षिण) श्रीमती शैफाली कुशवाह ने शुक्रवार को 6 पाक विस्थापितों को भारतीय नागरिकता प्रमाण पत्र सौंपे। इस मौके पर श्रीमती प्रेमलता, श्री संजय राम, बेझल, श्री जजराज, श्रीमती केकू माई, श्री गोमंद राम को भारतीय नागरिकता प्रमाण-पत्र की सौगात मिली।
पाकिस्तान के कराची से वर्ष 2010 में विस्थापित होकर भारर्त आइं 41 वर्षीय प्रेमलता नेनागरिकता प्रमाण-पत्र मिलने के बाद जिला प्रशासन का आभार जताते हुए कहा कि भारत आकरहमें आजादी के असल अहसास हुआ है। वहीं, संजय राम ने कहा कि मैं 10 साल से भारतीयनागरिकता हासिल करने के लिए प्रयास कर रहा था आज कई सालों का लंबा इंतजार खत्महुआ है और आज हम फक्र के साथ कह सकते हैं कि हम भारतीय हैं।इस मौके पर अतिरिक्त जिलाकलक्टर श्रीमती शेफाली कुशवाहा ने भारतीय नागरिकताहासिल करने वाले सभी पाक विस्थापितों को शुभकामनाएं दींऔर कहा कि जिला प्रशासन नागरिकता के आवेदनों पर
प्राथमिकता से नियमानुसार कार्यवाही कर प्रमाण-पत्र जारी करता है ताकि आवेदक किसी भीपरेशानी का सामना ना करना पड़े।उन्होंने बताया कि अब तक कुल 319 पात्र आवेदकों को भारतीय नागरिकता प्रमाण पत्र जारी किया जा चुका है।
रिपोर्टर प्रियंका माली
मोबाइल-6376835017
Vki रोड नंबर 17 जयपुर राजस्थान

More Stories
आज राजस्थान पत्रिका के संस्थापक श्रद्धेय कर्पूर चंद्र कुलिश जी की जन्म शताब्दी वर्षगांठ के अवसर पर सिविल लाइंस, जयपुर में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता कर उन्हें सादर श्रद्धांजलि अर्पित की।
भगवान श्री झूलेलाल जन्मोत्सव ( चेटीचंड ) के महापर्व पर मॉडल टाउन विनोबा विहार में पंडित जी द्वारा भगवान
Honoured to be part of the Mindfulness Summit hosted by FICCI Ladies Organisation in Jaipur today.